Site icon Dainik Savera Times

गुजरात के साथ पंजाब की जनता को भी स्व. रुपाणी की कमी खलेगी: फतेह बाजवा

चंडीगढ़: पंजाब भाजपा उपाध्यक्ष और पूर्व विधायक फतेह जंग सिंह बाजवा ने कहा है कि प्रदेश भाजपा प्रभारी के पद पर रहते हुए विजय रुपाणी पार्टी को और आगे ले जाने के लिए सभी को साथ लेकर चले थे। बाजवा आज स्व. रुपाणी के परिजनों के साथ मुलाकात कर उनके पारिवारिक सदस्यों के साथ संवेदना व्यक्त करने गांधीनगर गए थे। इस दौरान दुखी परिवार का दुख सांझा करने आए केंद्रीय मंत्री और भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जे.पी. नड्डा के साथ भी बाजवा ने मुलाकात की।

प्रदेश भाजपा उपाध्यक्ष ने कहा कि रुपाणी गुजरात के मुख्यमंत्री रहे थे, मगर अपने राजनीतिक जीवन में वह आम कार्यकर्ता से भी मुलाकात के दौरान कभी ऐसा आभास नहीं देते थे कि वह इतने बड़े राज्य के 5 साल मुख्यमंत्री रह चुके हैं। पंजाब प्रभारी रहते उन्होंने नए-पुराने पार्टी नेताओं में तालमेल बनाए रखा। उन्होंने कहा कि गुजरात के साथ-साथ पंजाब की जनता को भी उनकी कमी खलेगी।

बाजवा ने कहा कि पंजाब भाजपा के नेता और कार्यकर्ता रुपाणी के अनुभवों से लाभ उठाने से अब वंचित हो गई है। उन्होंने भगवान से प्रार्थना की कि वह दुखी परिवार के यह पीड़ा सहने का बल बख्शे और पवित्र आत्मा को अपने चरणों में स्थान दे।

Exit mobile version