Site icon Dainik Savera Times

US Visa Rules: इस देश में भारतीय छात्रों की संख्या में 70 फीसदी गिरावट, विशेषज्ञों ने बताई ये वजह

World News

इंटरनेशनल डेस्क: यूएस में पढ़ाई करने के इच्छुक भारतीय छात्रों की तादाद में लगातार गिरावट आती जा रही है। आखिर अमेरिकी यूनिवर्सिटीज से भारतीय छात्रों का मोहभंग क्यों हो रहा है, इसको लेकर कई कारण सामने आ रहे हैं। लगातार वीजा नियमों में सख्ती की वजह से अमेरिका जाने वाले भारतीय छात्रों की संख्या में 70 फीसदी तक की गिरावट आई है। इसके पीछे एक्सपर्ट्स दो वजह मानते हैं।

एक है वीजा स्वीकृति में देरी और दूसरा है वीजा अपॉइंटमेंट स्लॉट पर लगी रोक। यूएस ने डोनाल्ड ट्रंप के राष्ट्रपति बनने के बाद नियमों में सख्ती की है। एक्सपर्ट मानते हैं कि अमेरिकी में स्टडी को लेकर भारतीयों का मोहभंग होने लगा है। अधिकांश जो छात्र यूएस जाने की तैयारी कर रहे थे, हर दिन अब पोर्टल पर स्लॉट खुलने का वेट कर रहे हैं। इससे पहले कभी भी ऐसी स्थिति देखने को नहीं मिली है।

कई छात्रों को नहीं मिला कन्फर्म लेटर

कई छात्र ऐसे हैं, जो स्लॉट बुक कर चुके हैं, लेकिन उनको कन्फर्म लेटर नहीं मिल सका है। अमेरिकी सिस्टम इसको लेकर टेस्ट कर रहा है, इसके पीछे यही वजह बताई जा रही है। अगर स्लॉट जारी नहीं किए गए तो हजारों लोगों को दिक्कतों का सामना करना होगा। फिलहाल विदेश जाने वाले छात्रों की संख्या में 70 फीसदी से ज्यादा गिरावट दर्ज की जा रही है। इसको लेकर अभिभावक भी परेशान हैं।

शर्तें पूरी करने पर मिलती है परमिशन

दूसरे देशों को छात्र इसके विकल्पों के तौर पर देख रहे हैं। अमेरिका को छोड़कर छात्र जर्मनी समेत यूरोपीय देशों को तरजीह दे रहे हैं। कई छात्र ऐसे हैं, जो यूएस में किए आवदेन पत्र को वापस ले चुके हैं। सूत्रों के मुताबिक आवेदन करने वाले विद्यार्थियों की जांच अमेरिका कर रहा है। यूएस उन लोगों का वीजा एक्सेप्ट कर रहा है, जिनको वह अपने लिए खतरा नहीं मानता। शर्तें पूरी करने वाले आवेदकों को ही स्टडी के लिए परमिशन दी जा रही है।

Exit mobile version