Last Updated: October 16, 2026

Dainik Savera Times Logo

अश्विन के बाद इस दिग्गज ने लिया संन्यास, IPL में 3 बार हैट्रिक लेने वाला एकमात्र गेंदबाज

September 4, 2025

अश्विन के बाद इस दिग्गज ने लिया संन्यास, IPL में 3 बार हैट्रिक लेने वाला एकमात्र गेंदबाज

खेल डेस्क: भारतीय क्रिकेट टीम के अनुभवी लेग स्पिनर अमित मिश्रा ने 4 सितंबर 2025 को क्रिकेट के सभी प्रारूपों से संन्यास का ऐलान कर दिया। उन्होंने एक भावुक सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए अपने रिटायरमेंट की घोषणा की और अपने 25 साल के क्रिकेट करियर के हर उस व्यक्ति का धन्यवाद किया, जिन्होंने उनके इस सफर को खास बनाया।

अमित मिश्रा ने रिटायरमेंट पोस्ट में क्या कहा?

अमित मिश्रा ने कहा, “आज, 25 वर्षों के बाद, मैं क्रिकेट से संन्यास की घोषणा कर रहा हूं। एक ऐसा खेल जो मेरा पहला प्यार, मेरा शिक्षक और मेरी खुशी का सबसे बड़ा स्रोत रहा है।” उन्होंने कहा, “यह सफर अनगिनत भावनाओं से भरा रहा है, गर्व, मुश्किलें, सीख और प्यार के पल। मैं बीसीसीआई, हरियाणा क्रिकेट एसोसिएशन, कोचों, टीम साथियों और फैंस का दिल से शुक्रगुजार हूं।”


भावुक अलविदा और फैंस को धन्यवाद

अमित मिश्रा ने अपने पोस्ट में अपने परिवार, कोचों, साथियों और फैंस का आभार व्यक्त करते हुए लिखा, “मेरे साथियों और मेंटर्स ने इस सफर को खास बनाया। मेरे परिवार ने हर अच्छे-बुरे वक्त में मेरा साथ दिया। आप सभी के बिना यह मुमकिन नहीं था।”

अंतरराष्ट्रीय करियर

अमित मिश्रा ने 2003 में साउथ अफ्रीका के खिलाफ वनडे डेब्यू किया। साल 2008 में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ टेस्ट डेब्यू और 2010 में जिम्बाब्वे के खिलाफ T20I डेब्यू किया। अमित मिश्रा ने 22 टेस्ट मैच में 70 विकेट लिए, उनका बेस्ट बॉलिंग 7/72 है। 36 वनडे मैच में मिश्रा ने 64 विकेट लिए, उनका बेस्ट बॉलिंग स्पैल 48 रन देकर 6 विकेट है। अमित मिश्रा ने 10 T20I मैच में 16 विकेट लिए और उनका बेस्ट बॉलिंग स्पैल 3/24 है।

IPL में शानदार सफर

अमित मिश्रा का नाम IPL इतिहास के सबसे सफल स्पिनर्स में गिना जाता है। उन्होंने IPL में कुल 162 मैच खेले। इस दौरान उन्होंने 174 विकेट लिए और तीन बार हैट्रिक लिए। अमित मिश्रा अब तक दिल्ली कैपिटल्स, डेक्कन चार्जर्स, सनराइजर्स हैदराबाद और लखनऊ सुपर जायंट्स (आखिरी टीम- IPL 2024) की तरफ से खेल चुके हैं।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें