Last Updated: October 24, 2026

Dainik Savera Times Logo

वायरल हुआ AMU का नोटिस, चिकन बिरयानी की जगह मिलेगी बीफ बिरयानी ! जानिए क्या है पूरा मामला

February 9, 2025

वायरल हुआ AMU का नोटिस, चिकन बिरयानी की जगह मिलेगी बीफ बिरयानी ! जानिए क्या है पूरा मामला

नेशनल डेस्क : अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय (AMU) के सर शाह सुलेमान हॉल में रविवार को लंच में “बीफ बिरयानी” परोसने को लेकर एक नोटिस वायरल हो गया है। इस नोटिस में कहा गया था कि चिकन बिरयानी की बजाय बीफ बिरयानी परोसी जाएगी, जिससे विश्वविद्यालय में विवाद हो गया। सोशल मीडिया पर यह नोटिस तेजी से फैल गया, जिससे हंगामा मच गया। आइए जानते है क्या है पूरा मामला ..


AMU  प्रशासन का स्पष्टीकरण

AMU  प्रशासन ने इस मामले में स्पष्ट किया कि यह नोटिस एक टाइपिंग गलती थी। विश्वविद्यालय ने कहा कि यह नोटिस आधिकारिक नहीं था, क्योंकि उस पर किसी भी अधिकारी का हस्ताक्षर नहीं था, जिससे इसकी प्रामाणिकता पर संदेह उत्पन्न हो गया। प्रशासन ने इस गलती के लिए जिम्मेदार दो छात्रों को कारण बताओ नोटिस जारी किया है और कहा कि विश्वविद्यालय नियमों का सख्ती से पालन करेगा।

BJP नेता ने आरोप लगाए

भा.ज.पा. नेता और एएमयू के पूर्व छात्र डॉ. निशित शर्मा ने इस मुद्दे पर प्रशासन की आलोचना करते हुए कहा कि इस तरह के कदम कट्टरपंथी तत्वों को बढ़ावा देने का संकेत देते हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि प्रशासन इस मामले में सही रवैया नहीं अपना रहा है। प्रोफेसर विभा शर्मा, एएमयू के जनसंपर्क विभाग की सदस्य, ने कहा कि विश्वविद्यालय इस मुद्दे को गंभीरता से ले रहा है। उन्होंने बताया कि दो छात्रों को कारण बताओ नोटिस जारी किया गया है, और मामले की जांच जारी है।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें