नेशनल डेस्क: भारतीय सेना तेजी से अपने आपको आधुनिक बना रही है। ‘ऑपरेशन सिंदूर’ के बाद इस दिशा में काफी तेजी आई है। हर रोज रक्षा से जुड़ी कोई डील या कार्य को अंजाम दिया जा रहा है। अब भारतीय सेना के नाम एक और उपलब्धि होने जा रही है। भारतीय सेना ने अमेरिका से अपाचे AH-64E हेलीकॉप्टरों की खरीद की थी। अब सेना को और हेलीकॉप्टर्स की भी डिलीवरी मिलने जा रही है।
22 जुलाई को इनकी पहली खेप जोधपुर पहुंच जाएगी। माना जा रहा है कि इसी दिन हेलीकॉप्टरों का औपचारिक स्वागत होगा। अपाचे दुनिया के सबसे शक्तिशाली लड़ाकू हेलीकॉप्टर हैं। इनकी गन पावर बेहद पावरफुल है। मारक क्षमता और दूसरी फीचर्स के मामले में भी ये किसी से कम नहीं हैं। प्रत्येक हेलीकॉप्टर की कीमत 860 करोड़ रुपये है। इसे भारत की महंगी हथियार प्रणालियों में शुमार किया गया है।
🚨 Big Update :
The first batch of long-awaited Apache AH-64E attack helicopters for the Indian Army will arrive from the U.S. on July 21 🇮🇳🇺🇸
3 Apaches to land at Hindon Air Force Station — likely to be deployed near the Pakistan border#IndianArmy #Apache pic.twitter.com/r1vlOOOs4t
— 🇮🇳Tanmay Kulkarni (@Tanmaycoolkarni) July 16, 2025
5 हजार करोड़ में हुआ था सौदा
इस हेलीकॉप्टर को अपनी फीचर्स की वजह से ‘फ्लाइंग तोप’ भी कहा जाता है। इससे सेना की हवाई पावर में जबरदस्त इजाफा होगा, वहीं, पश्चिमी सीमा पर पाकिस्तान को कड़ी चुनौती मिलेगी। 2020 में अमेरिका के साथ भारत ने लगभग 5 हजार करोड़ का सौदा किया था। सेना को 6 इकाइयां डिलीवर होनी हैं। पहले चरण में 3 इकाइयों की डिलीवरी हो रही है। सेना 15 महीने से इन हेलीकॉप्टरों की बाट जोह रही थी।
अचूक होता है इसका निशाना
सेना की ओर से जोधपुर में 451 आर्मी एविएशन स्क्वाड्रन इन स्थापित किया गया है, जिसके ऊपर इन हेलीकॉप्टरों के संचालन की जिम्मेदारी होगी। अपाचे हेलीकॉप्टर से आकाश से गोले बरसाए जा सकते हैं। इससे सैन्य ठिकानों (बंकरों, टैंकों) पर सटीक हमला किया जा सकता है। इसका निशाना अचूक माना जाता है।
इस हेलीकॉप्टर में हेलफायर मिसाइलें, फायर एंड फॉर्गेट, हाइड्रा-70 रॉकेट सिस्टम और 30MM की चेन गन लगी है, जो युद्ध का पासा पलटने की क्षमता रखती है। सेना की मारक क्षमता में इन हेलीकॉप्टरों के मिलने के बाद इजाफा होगा।

