
खेल डेस्क: भारतीय क्रिकेट टीम के जर्सी स्पॉन्सर को लेकर काफी समय से चल रहा सस्पेंस अब खत्म हो गया है। अब अपोलो टायर्स (Apollo Tyres) भारतीय क्रिकेट टीम का नया जर्सी स्पॉन्सर बन गया है। यह घोषणा तब हुई जब BCCI (भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड) ने Dream11 के साथ अपनी स्पॉन्सरशिप डील को खत्म कर दिया। इसकी वजह भारत सरकार द्वारा लागू किया गया नया नियम था, जिसके तहत कई ऑनलाइन बेटिंग ऐप्स पर प्रतिबंध लगा दिया गया है।
अपोलो टायर्स ने बोली प्रक्रिया में हिस्सा लिया और BCCI को हर मैच के लिए 4.5 करोड़ रुपये का ऑफर दिया, जो Dream11 द्वारा पहले दिए जा रहे 4 करोड़ रुपये से ज्यादा है। इस नए समझौते के मुताबिक, अपोलो टायर्स 2027 तक भारतीय क्रिकेट टीम के जर्सी का स्पॉन्सर बनेगा।
इस समझौते के बाद भारतीय क्रिकेट टीम के जर्सी पर अब अपोलो टायर्स का लोगो नजर आएगा। उद्योग जगत के जानकारों का कहना है कि यह कदम न सिर्फ भारतीय क्रिकेट टीम को एक मजबूत ब्रांड समर्थन देगा, बल्कि अपोलो टायर्स की ब्रांड वैल्यू को भी बढ़ावा मिलेगा।

2 सितंबर को BCCI ने जर्सी स्पॉन्सर के लिए नई बोली प्रक्रिया शुरू की थी। इस प्रक्रिया में कुछ कंपनियों को बोली लगाने से बाहर रखा गया था। इनमें गेमिंग, बेटिंग, क्रिप्टो, तंबाकू कंपनियां, और कुछ अन्य कंपनियां शामिल थीं, क्योंकि उनके उत्पाद पहले से ही BCCI के अन्य स्पॉन्सर्स से जुड़े हुए थे।
यह बदलाव इसलिए किया गया क्योंकि सरकार ने Online Gaming Act 2025 के तहत असली पैसे से खेले जाने वाले गेम्स पर रोक लगा दी है, जिससे Dream11 जैसी कंपनियां अब स्पॉन्सरशिप में शामिल नहीं हो सकतीं। अब, भारतीय क्रिकेट टीम की जर्सी पर अपोलो टायर्स का लोगो दिखेगा, जो टीम इंडिया के नए स्पॉन्सर के रूप में एक नई शुरुआत का प्रतीक होगा।
मेष: दिन शुभ रहेगा...