नेशनल डेस्क. परप्लेक्सिटी एआई (Perplexity AI) के को-फाउंडर और सीईओ अरविंद श्रीनिवास अब देश के सबसे युवा अरबपति बन गए हैं। एम3एम हुरुन इंडिया रिच लिस्ट 2025 के मुताबिक उनकी कुल संपत्ति करीब 21,190 करोड़ रुपये है।

टेक्नोलॉजी की दुनिया में बड़ा नाम
अरविंद की कंपनी Perplexity AI आज दुनिया की सबसे बड़ी एआई कंपनियों जैसे Gemini और OpenAI ChatGPT को टक्कर दे रही है। कुछ समय पहले उनकी कंपनी ने गूगल के क्रोम ब्राउज़र को खरीदने के लिए 34.5 अरब डॉलर (करीब 3 लाख करोड़ रुपये) की पेशकश कर सबको चौंका दिया था।
ये भी पढ़ें: लेह हिंसा पर न्यायिक जांच का आदेश, चार सप्ताह में सौंपनी होगी रिपोर्ट; हिंसा में 4 लोगों की मौत
कौन हैं अरविंद श्रीनिवास ?
अरविंद श्रीनिवास का जन्म 7 जून 1994 को चेन्नई में हुआ। वह बचपन से ही पढ़ाई में तेज थे। उन्हें नेशनल टैलेंट सर्च स्कॉलरशिप भी मिली। IIT मद्रास से इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग (बी.टेक और एम.टेक) की। इसके बाद अरविंद ने अमेरिका की यूनिवर्सिटी ऑफ कैलिफोर्निया बर्कले से कंप्यूटर साइंस में पीएचडी की। उन्होंने मशीन लर्निंग और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस पर कई शोध पत्र प्रकाशित किए।
बड़ी उपलब्धियां
Perplexity AI को दुनिया की टॉप एआई कंपनियों में जगह दिलाई। हाल ही में एयरटेल के साथ साझेदारी की, जिसके तहत एयरटेल अपने ग्राहकों को परप्लेक्सिटी एआई का फ्री प्रो सब्सक्रिप्शन दे रहा है। कम उम्र में ही अरविंद ने अपनी मेहनत और प्रतिभा से टेक्नोलॉजी की दुनिया में बड़ा नाम कमा लिया है और भारत का गौरव बढ़ाया है।