Site icon Dainik Savera Times

Jammu-Kashmir: सेना को मिली बड़ी कामयाबी, कुलगाम मुठभेड़ में लश्कर-ए-तैयबा और TRF के 5 आतंकी ढेर

नेशनल डेस्क: दक्षिण कश्मीर के कुलगाम जिले के समनू गांव में मुठभेड़ में सुरक्षा बलों ने पांच आतंकियों को मार गिराया है। सुरक्षा बलों को इलाके में आतंकवादियों की मौजूदगी की सूचना मिली थी जिसके बाद जवानों ने घेराबंदी शुरू की थी। गुरुवार को सुबह ऑपरेशन शुरू किया गया था और सुरक्षा बलों को शुक्रवार को सफलता मिली।

 

सुरक्षा बलों ने पांच आतंकियों को ढेर कर दिया। मारे गए सभी आतंकवादी TRF और लश्कर से जुड़े थे। अधिकारियों ने बताया कि कुलगाम के नेहामा इलाके के समनो गांल में रातभर की शांति के बाद शुक्रवार तड़के गोलीबारी हुई। अधिकारियों ने बताया कि सुरक्षा बलों ने सर्च ऑप्रेशन चलाया था।

 

उन्होंने बताया कि आतंकियों ने सुरक्षाबलों पर गोली चलाई, जिसके बाद खोजबीन अभियान मुठभेड़ में बदल गया। अधिकारियों ने बताया कि जिस जगह आतंकियों की मौजूदगी दर्ज की गई उसे सुरक्षाबलों ने चारों ओर से घेर लिया था।

Exit mobile version