नेशनल डेस्क: अरुणाचल प्रदेश के अंजाव जिले में बुधवार को एक बेहद दर्दनाक हादसा हुआ। मजदूरों को लेकर जा रहा एक ट्रक पहाड़ी रास्ते पर फिसलकर हजारों फीट गहरी खाई में गिर गया। हादसा इतना भयानक था कि 22 मजदूरों की मौत हो गई, जबकि सिर्फ एक मजदूर जिंदा बच पाया।
ये सभी मजदूर असम के तिनसुकिया जिले के गेलापुखुरी चाय बागान के रहने वाले थे। वे काम पर जाने के लिए अरुणाचल प्रदेश में एक सड़क परियोजना की साइट पर जा रहे थे। हादसा हायलांग–चगलाघम मार्ग पर मेटेंगलियांग के पास हुआ, जो पहाड़ी, संकरा और खतरनाक रास्तों के लिए जाना जाता है। यहां तीखे मोड़ और गहरी खाइयाँ अक्सर हादसों का कारण बनती हैं।
अब तक 22 में से 19 मजदूरों की पहचान कर ली गई है। इनमें शामिल हैं… बुधेश्वर दीप, राहुल कुमार, समीर दीप, जॉन कुमार, पंकज मांकी, अजय मांकी, बिजय कुमार, अभय भुमिज, रोहित मांकी, बिरेंद्र कुमार, अगोर टांटी, धीरेन चेतिया, रजनी नाग, दीप गोवाला, रामचबक सोनार, सोनातन नाग, संजय कुमार, करण कुमार और जोनाश मुंडा। बाकी 3 मजदूरों की पहचान की कोशिश जारी है। सभी परिवारों को हादसे की सूचना दे दी गई है।
A major Search & Rescue operation has been launched by #IndianArmy in higher reaches of Chaglagam, #ArunachalPradesh. The effort was launched after a civilian vehicle carrying 22 workers from Tinsukia fell off a cliff near KM 40. Multiple rescue columns have been deployed with… pic.twitter.com/m5HbRO2iJp
— SpearCorps.IndianArmy (@Spearcorps) December 11, 2025
रेस्क्यू टीमों ने अब तक 13 शव खाई से निकाल लिए हैं, बाकी की तलाश जारी है। इलाका बेहद खतरनाक है, खड़ी ढलान, फिसलन भरी सड़क, संकरी गलियां और कई जगहों पर टूटा हुआ रास्ता। इन वजहों से बचाव अभियान में बाधाएं आ रही हैं। पुलिस, SDRF, सेना और जिला प्रशासन की टीमें मिलकर ऑपरेशन चला रही हैं। सभी मिले शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।
यह सड़क इंडो-चाइना बॉर्डर से जुड़े प्रोजेक्ट का हिस्सा है। यहां मौसम अक्सर खराब रहता है, भूस्खलन होता है और पहाड़ों के बीच से गुजरते तंग रास्ते बने हैं। ऐसे में मजदूरों को रोजाना जोखिम उठाकर काम पर जाना पड़ता है।
अंजाव जिले के डिप्टी कमिश्नर मिलो कोजिन ने बताया कि हादसे की जांच की जा रही है। जांच के बाद ही यह स्पष्ट होगा कि ट्रक खाई में कैसे गिरा। क्या ब्रेक फेल हुआ, क्या सड़क टूटी थी, या कोई दूसरी वजह थी?
मेष: दिन शुभ रहेगा...