Last Updated: October 10, 2026

Dainik Savera Times Logo

Asia Cup 2025: खत्म हुआ ड्रामा, पाकिस्तान-यूएई मैच एक घंटे की देरी से शुरू होगा

September 17, 2025

Asia Cup 2025: खत्म हुआ ड्रामा, पाकिस्तान-यूएई मैच एक घंटे की देरी से शुरू होगा

खेल डेस्क: पाकिस्तान और संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) के बीच एशिया कप 2025 का 10वां मुकाबला दुबई अंतरराष्ट्रीय स्टेडियम में अब एक घंटे की देरी से शुरू होगा। पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (पीसीबी) द्वारा मैच रेफरी एंडी पाइक्रॉफ्ट को हटाने की मांग करने के बाद स्थिति तनावपूर्ण हो गई थी, लेकिन अब पाकिस्तान ने इस मुकाबले को खेलने का फैसला लिया है। पाकिस्तान के क्रिकेट बोर्ड के अध्यक्ष मोहसिन नकवी ने पुष्टि की है कि उनकी टीम आज का मुकाबला खेलेगी। इस मैच का टॉस रात 8 बजे होगा, और खेल की शुरुआत 8:30 बजे से होगी।

जानें क्या है विवाद

भारत-पाकिस्तान मैच के बाद से विवाद तेज़ हो गया है, जब पाकिस्तान ने मैच रेफरी क्रिस्टोफर पाइक्रॉफ्ट पर गंभीर आरोप लगाए थे। पीसीबी का कहना है कि भारतीय खिलाड़ियों ने पाकिस्तान के खिलाड़ियों से टॉस और मैच के बाद हाथ मिलाने से इंकार कर दिया था, और इसका जिम्मेदार पाइक्रॉफ्ट को ठहराया गया। पाकिस्तान के कप्तान सलमान आगा ने इस फैसले का विरोध करते हुए पुरस्कार समारोह में हिस्सा नहीं लिया, जबकि कोच माइक हेसन प्रेस कॉन्फ्रेंस में मौजूद रहे।

पीसीबी ने लगाए गंंभीर आरोप 

पीसीबी का आरोप है कि पाइक्रॉफ्ट ने सलमान आगा को टॉस से पहले हाथ मिलाने से मना किया था, जो कि क्रिकेट के मौलिक नियमों का उल्लंघन है। बोर्ड ने इस मुद्दे पर आईसीसी के महाप्रबंधक वसीम खान को एक शिकायत भेजी, जिसमें पाइक्रॉफ्ट को एशिया कप के बाकी मैचों से हटाने की मांग की गई। पीसीबी ने स्पष्ट किया कि यदि कार्रवाई नहीं की जाती है, तो पाकिस्तान टूर्नामेंट से बाहर जाने पर विचार कर सकता है, हालांकि इस पर कोई औपचारिक पुष्टि नहीं की गई है। इस विवाद के बावजूद, अब पाकिस्तान ने अपनी टीम को मुकाबला खेलने के लिए भेजा है, और मैच की शुरुआत में हुई देरी के बावजूद खेल जारी रहेगा।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें