Last Updated: October 10, 2026

Dainik Savera Times Logo

Assembly Election से पहले BJP को बड़ा झटका, AAP में शामिल हुए पूर्व MLA जितेंद्र सिंह संटी

December 5, 2024

Assembly Election से पहले BJP को बड़ा झटका, AAP में शामिल हुए पूर्व MLA जितेंद्र सिंह संटी

नई दिल्ली : दिल्ली में विधानसभा चुनाव को लेकर तैयरियां तेज हो चुकी है। सभी दल अपनी पार्टी और उसकी छवी को मजबूत करने में लगे है। इस बीच आज भारतीय जनता पार्टी के बड़े नेता और सामाजिक कार्यों के चलते पद्मश्री से सम्मानित जितेंद्र सिंह संटी ने आज आम आदमी पार्टी का दामन थाम लिया है। आप के राष्ट्रीय संयोजक एवं पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने उन्हें पटका पहनाकर पार्टी में शामिल कराया है।

2013 में शाहदरा से MLA थे संटी

आपको बता दें कि जितेंद्र सिंह संटी 2013 में शाहदरा से विधायक रहे चुके हैं। इसके साथ ही शहिद भगत सिंह सेवा दल के नाम से एक NGO चलाते है । संटी, इस NGO के द्वारा लवारिश शवों का अंतिम संस्कार करवाते हैं। वहीं दिल्ली विधासभा के वर्तमान स्पीकर राम निवास गोयल शाहदरा से विधायक हैं। हालांकि, आज ही इन्होंने अरविंद केजरीवाल को एक पत्र लिखकर कहा कि अपने उम्र और स्वास्थ्य को देखते हुए अब मैं आने वाले चुनाव से खुद को अलग करता हूं। इसके साथ ही उन्होंने यह भी कहा कि मैं राजनीति से सन्यास लेना चाहता हूं।


COVID के दौरान लोगों की सेवा की…

वहीं भाजपा से आप में शामिल हुए जितेंद्र सिंह ने कहा कि मैं काफी समय से राजनीति से दूर हो गया था। वैसे मैने कोविड के दौरान लोगों की काफी सेवा की है। इसी दौरान अरविंद केजरीवाल जी का एक फोन आया था कि वह भी इस यज्ञ में आहुति देना चाहते हैं । हमारे परिवार ने भी कहा कि हम दोनों को साथ आ जाना चाहिए। उन्होंने आगे कहा कि केजरीवाल जी दिल्ली के लोगों की जीते जी सेवा करते हैं और मैं मरने के बाद करता हूं। अगर हम दोनों मिल जाए तो लोगों को जीने से लेकर मरने तक सम्मान मिलेगा। अब हम दोनों मिलकर दिल्ली की जनता की सेवा करना चाहते है।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें