Site icon Dainik Savera Times

Jammu Kashmir: ड्रग तस्करों को पकड़ने गई पुलिस की टीम पर हमला, लाहू गुज्जर गैंग के दो गुर्गे फरार

जम्मू कश्मीर डेस्कः जम्मू के अरनिया के पसगाल गांव में ड्रग तस्करों को पकड़ने गई पुलिस की टीम पर हमला कर दिया। इस हमले में पुलिसकर्मी को पीछे हटना पड़ा। वहीं, इस मौके का फायदा उठाकर लाहू गुज्जर गैंग के दो गुर्गे फरार हो गए।

ये भी पढे़ं :-

जानकारी के अनुसार पुलिस की टीम बीती रात को कुख्यात ड्रग एवं मवेशी तस्कर लाहू गुज्जर गैंग के दो गुर्गों को दबोचने पहुंची थी। इसी दौरान ड्रग तस्करों और उनके समर्थकों की भीड़ ने पुलिस की टीम पर ताबड़तोड़ पथराव शुरू कर दिया। इस हमले का फायदा उठाकर लाहू गैंग के दो गुर्गे बिल्ला गुज्जर और सुदाम हुसैन मौके से फरार हो गए। दूसरी ओर हमला होने के कारण थाना प्रभारी समेत पुलिस की टीम जान बचाकर वापस लौटना पड़ा। बता दें ये दोनों गुर्गे पुलिस की हिट लिस्ट में है।

मामले को लेकर थाना प्रभारी दिलावर ने बताया कि नशा तस्करों की क्षेत्र में मौजूदगी की सूचना पर दबिश दी था। इस दौरान बड़ी संख्या में समुदाय विशेष के लोग जमा हो गए और पथराव शुरू कर दिया। उन्होंने कहा कि इसका फायदा उठाकर पुलिस की टीम फरार हो गई। उनकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस दबिश दे रही है।

इसके पहले मीरां साहिब के मरालिया डाक बंगला इलाके में पशु तस्करों को पकड़ने गई मीरां साहिब पुलिस पर हमला कर दिया था। हमले में एएसआई विपिन कुमार और कांस्टेबल गारू राम घायल हो गए।। हमला इतना तेज था कि पुलिस को अपने बचाव में हवाई फायरिंग करनी पड़ी। यह वही इलाका है जहां से कुख्यात नशा एवं मवेशी तस्कर लाहू गुज्जर को पुलिस ने दबोचा था।

ये भी पढे़ं :-

Exit mobile version