Site icon Dainik Savera Times

ऑस्ट्रेलियन कप्तान को लेकर आई बड़ी खबर, Pat Cummins लेंगे लंबा ब्रेक… तीसरे टेस्ट के बाद कई दिग्गज लौटेंगे स्वदेश

Australia vs West Indies : ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम इस समय वेस्टइंडीज दौरे पर है, जहां वह तीन मैचों की टेस्ट सीरीज में पहले ही 2-0 की अजेय बढ़त बना चुकी है। अब इस दौरे का तीसरा और अंतिम टेस्ट मैच 12 जुलाई से जमैका के सबीना पार्क में खेला जाएगा। इसके बाद दोनों टीमों के बीच 5 मैचों की T20I सीरीज भी खेली जाएगी, लेकिन इसमें कई दिग्गज खिलाड़ी नजर नहीं आएंगे।

पैट कमिंस को मिला आराम

ऑस्ट्रेलिया के तेज गेंदबाज और टेस्ट कप्तान पैट कमिंस को वेस्टइंडीज के खिलाफ आगामी T20 सीरीज से आराम दिया गया है। इसके साथ ही मिचेल स्टार्क, ट्रैविस हेड और जोश हेजलवुड भी टेस्ट सीरीज के बाद स्वदेश लौट जाएंगे।

जोश हेजलवुड को शुरुआत में T20 टीम में शामिल किया गया था, लेकिन अब उनकी जगह तेज गेंदबाज जेवियर बार्टलेट को टीम में शामिल कर लिया गया है।

T20I सीरीज शेड्यूल: वेस्टइंडीज बनाम ऑस्ट्रेलिया

पहला T20I: 20 जुलाई
दूसरा T20I: 22 जुलाई
तीसरा T20I: 24 जुलाई
चौथा T20I: 26 जुलाई
पांचवां T20I: 28 जुलाई

साउथ अफ्रीका का ऑस्ट्रेलिया दौरा

वेस्टइंडीज दौरे के बाद ऑस्ट्रेलिया की टीम साउथ अफ्रीका की मेजबानी करेगी। इस सीरीज में 3-3 T20I और ODI मुकाबले खेले जाएंगे। खास बात यह है कि इस सीरीज में भी पैट कमिंस नहीं खेलेंगे। उन्हें लंबे ब्रेक पर भेजा गया है ताकि वे एशेज सीरीज से पहले अपनी फिटनेस पर ध्यान दे सकें।

फिटनेस पर फोकस करेंगे कमिंस

सबिना पार्क में मीडिया से बात करते हुए पैट कमिंस ने कहा, “अगले 6 हफ्तों में मुझे ट्रेनिंग का अच्छा मौका मिलेगा। शायद बॉलिंग ज्यादा न करूं, लेकिन जिम में जमकर पसीना बहाऊंगा। शरीर अभी अच्छा लग रहा है लेकिन कुछ चीजें हैं जिन्हें सुधारना ज़रूरी है ताकि समर सीजन में फुल फिट रहूं।”

कमिंस इस समय ऑस्ट्रेलिया के वनडे कप्तान भी हैं, लेकिन 2023 वर्ल्ड कप फाइनल के बाद से उन्होंने वनडे में सिर्फ दो बार कप्तानी की है।

साउथ अफ्रीका के खिलाफ ऑस्ट्रेलिया का शेड्यूल

T20I सीरीज:

10 अगस्त: पहला T20I – मार्रा स्टेडियम, डार्विन
12 अगस्त: दूसरा T20I – मार्रा स्टेडियम, डार्विन
16 अगस्त: तीसरा T20I – कैजलिस स्टेडियम, केर्न्स

ODI सीरीज:

19 अगस्त: पहला ODI – कैजलिस स्टेडियम, केर्न्स
22 अगस्त: दूसरा ODI – ग्रेट बैरियर रीफ एरिना, मैके
24 अगस्त: तीसरा ODI – ग्रेट बैरियर रीफ एरिना, मैके

Exit mobile version