Last Updated: October 15, 2026

Dainik Savera Times Logo

‘ये है असली मर्डर…’, बहन ने की लव मैरिज; साले ने जीजा को दी खौफनाक मौत, फिर…

July 8, 2025

‘ये है असली मर्डर…’, बहन ने की लव मैरिज; साले ने जीजा को दी खौफनाक मौत, फिर…

उत्तर प्रदेश डेस्क: उत्तर प्रदेश के बागपत जिले में जो मामला सामने आया है, उसे जानने के बाद आप हैरान रह जाएंगे। यहां पर घरेलू विवाद को हल करने आए शख्स को उसके साले, पत्नी और दोस्तों ने मिलकर मौत के घाट उतार दिया। मृतक की पत्नी भी इस दौरान मौजूद थी।

आरोपियों ने उसके सामने ईंटों से वार कर जीजा की जान ले ली। मृतक की पहचान अहैड़ा के रहने वाले विकास के तौर पर हुई है। पुलिस ने आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। मृतक ने कुछ समय पहले लव मैरिज की थी, वह पुलिस की वर्दी बेचने का काम करता था।

दूसरी जाति की लड़की से की थी मैरिज

विकास ने नंगलाबढ़ी गांव की रहने वाली एक दूसरी जाति की लड़की से प्रेम विवाह किया था। उसकी पत्नी का नाम आरती है। विकास के साले का नाम आकाश बताया जा रहा है, जिसका अपनी मां से विवाद चल रहा था।

घरेलू विवाद में हत्या

विकास अपनी ससुराल में गया था, वहां विवाद बढ़ गया। इसके बाद आकाश ने विकास पर ईंटों से अटैक कर दिया। वारदात में उसकी पत्नी और 2 अन्य लोगों का भी हाथ है। मृतक की पत्नी आरती की शिकायत पर पुलिस ने आकाश, अंकिता, भाभी निधि और पड़ोसी विजय के खिलाफ मामला दर्ज किया है।

आरती ने की थी दूसरी शादी

सभी आरोपियों को अरेस्ट कर लिया गया है। पुलिस ने पुष्टि की है कि घरेलू विवाद में विकास का मर्डर किया गया है। आरती के पिता का नाम कंवरपाल है। इससे पहले आरती ने किरठल गांव के रहने वाले शख्स से विवाह रचाया था।

पहली शादी से उसका 7 साल का बेटा है। सूत्रों के मुताबिक आरती का पति उसे दहेज के लिए परेशान करता था। इसके बाद उसने विकास से लव मैरिज की थी। इस बात से दोनों के परिजन नाराज थे।

दोनों बागपत की कृष्णा एनक्लेव में किराए पर रहते थे। हत्या के बाद आरोपी आकाश ने आरती से कहा कि इसे कहते हैं असली मर्डर। पुलिस जांच में जुटी है।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें