Last Updated: October 24, 2026

Dainik Savera Times Logo

Bank Holiday June 2025: जून में कुल इतने दिन बंद रहेंगे बैंक, छुट्टियों की लिस्ट देखकर ही बनाएं कोई योजना

June 1, 2025

Bank Holiday June 2025: जून में कुल इतने दिन बंद रहेंगे बैंक, छुट्टियों की लिस्ट देखकर ही बनाएं कोई योजना

Bank Holiday June 2025 : आजकल भले ही ज्यादातर बैंकिंग सेवाएं मोबाइल और इंटरनेट के माध्यम से आसानी से घर बैठे ही हो जाती हैं, लेकिन कई जरूरी काम ऐसे भी होते हैं, जिनके लिए बैंक ब्रांच जाना जरूरी होता है। जैसे कि मसलन, लोन संबंधित कार्य, कैश जमा करना, बड़े अमाउंट का RTGS, चेक क्लीयरेंस जैसी सुविधाएं अब भी ऑफलाइन बैंकिंग पर निर्भर हैं।

अगर आप जून 2025 में किसी भी बैंक से जुड़े ऐसे जरूरी काम की योजना बना रहे हैं, तो बेहतर होगा कि पहले बैंक छुट्टियों की सूची एक बार जरूर देख लें। ऐसा न हो कि आप बैंक पहुंचे और पता चले कि आज बैंक बंद है। इससे न केवल समय बर्बाद होगा, बल्कि जरूरी काम भी अधूरा रह सकता है।

भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) की छुट्टियों की सूची के मुताबिक, जून 2025 में अलग-अलग राज्यों और ज़ोन में कुल 12 दिन बैंकों की छुट्टी रहेगी। इनमें से 7 छुट्टियां रविवार, दूसरे शनिवार और चौथे शनिवार को पड़ रही हैं, जबकि बाकी 5 छुट्टियां विभिन्न त्योहारों और क्षेत्रीय आयोजनों के कारण होंगी।

अगर जून महीने में आपको बैंक जाकर कोई जरूरी काम निपटाना है, तो नीचे दी गई छुट्टियों की सूची को ध्यान में रखकर ही अपनी योजना बनाएं। इससे न सिर्फ आपका समय बचेगा बल्कि आपका जरूरी कार्य भी समय पर संपन्न हो सकेगा।

जून 2025 में इन तारीखों पर बंद रहेंगे बैंक:

1 जून 2025 (रविवार) : देशभर में साप्ताहिक अवकाश, सभी बैंक बंद।
6 जून 2025 (शुक्रवार) : ईद-उल-अजहा, केवल केरल में बैंक बंद रहेंगे।
7 जून 2025 (शनिवार) : बकरीद, अधिकांश राज्यों में बैंक बंद रहेंगे।
8 जून 2025 (रविवार) : साप्ताहिक अवकाश, सभी बैंक बंद।
11 जून 2025 (बुधवार) : संत कबीर जयंती, हिमाचल प्रदेश और सिक्किम में बैंक बंद रहेंगे।
14 जून 2025 (शनिवार) : दूसरा शनिवार, देशभर में बैंक बंद।
15 जून 2025 (रविवार) : साप्ताहिक अवकाश, सभी बैंक बंद।
22 जून 2025 (रविवार) : साप्ताहिक अवकाश, सभी बैंक बंद।
27 जून 2025 (शुक्रवार) : रथ यात्रा एवं कांग त्योहार, ओडिशा और मणिपुर में बैंक बंद रहेंगे।
28 जून 2025 (शनिवार) : चौथा शनिवार, देशभर में बैंक बंद।
29 जून 2025 (रविवार) : साप्ताहिक अवकाश, सभी बैंक बंद।
30 जून 2025 (सोमवार) : रेमना नी, मिजोरम में बैंक बंद रहेंगे।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें