Bank Holidays नेशनल डेस्क : अगर आपके पास बैंक से जुड़ा कोई जरूरी काम है तो उसे 26 जुलाई 2025 से पहले ही निपटा लें, क्योंकि इस बार का वीकेंड तीन दिन लंबा होने वाला है। आपको बता दे कि भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) की छुट्टियों की लिस्ट के मुताबिक, 26 जुलाई से 28 जुलाई तक कई शहरों में बैंक बंद रहेंगे।
ऐसे में अगर आपको बैंक शाखा से संबंधित कोई भी जरूरी कार्य करना है, तो उसे 26 जुलाई से पहले निपटा लें, क्योंकि लगातार तीन दिन की छुट्टियों के चलते बैंक बंद रहेंगे। हालांकि, ग्राहक डिजिटल प्लेटफॉर्म्स का उपयोग कर बिना किसी रुकावट के बैंकिंग सुविधाओं का लाभ उठा सकते हैं। आइए खबर में विस्तार से जानते है…
जानें कब-कब और क्यों रहेंगे बैंक बंद:
26 जुलाई (शनिवार) –
यह महीना का चौथा शनिवार है, जिस दिन सभी सरकारी और प्राइवेट बैंक बंद रहते हैं।
27 जुलाई (रविवार) –
हर रविवार की तरह इस दिन भी सभी बैंकों में अवकाश रहेगा।
28 जुलाई (सोमवार) –
इस दिन Drukpa Tshe-zi का पर्व मनाया जाएगा। यह छुट्टी मुख्य रूप से गंगटोक (सिक्किम) में मान्य है, इसलिए वहां के बैंक बंद रहेंगे। हालांकि, अन्य राज्यों में बैंक खुले रह सकते हैं।
ऑनलाइन बैंकिंग सेवाएं रहेंगी चालू
हालांकि, बैंक शाखाएं बंद रहेंगी, लेकिन वही ग्राहक इंटरनेट बैंकिंग, मोबाइल बैंकिंग और एटीएम जैसी डिजिटल सेवाओं का उपयोग आसानी से कर सकेंगे। इन सेवाओं पर बैंक अवकाश का कोई प्रभाव नहीं पड़ेगा। इसलिए आप लेनदेन, बिल भुगतान, फंड ट्रांसफर जैसे कार्य ऑनलाइन कर सकते हैं।
शेयर बाजार में भी छुट्टियों का असर
इसके अलावा, जानकारी के मुताबिक मई 2025 में भी शेयर बाजार में 9 दिन ट्रेडिंग नहीं होगी, जिनमें से 8 दिन वीकेंड (शनिवार-रविवार) के हैं। ऐसे में निवेशकों को भी छुट्टियों का ध्यान रखते हुए अपने निवेश संबंधी फैसले लेने की सलाह दी गई है कि वे छुट्टियों के मद्देनज़र अपने निवेश से जुड़े निर्णय पहले से लें, ताकि किसी प्रकार की असुविधा न हो।

