
मुंबई : भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) ने जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकवादी हमले की बुधवार को निंदा की।बीसीसीआई के मानद सचिव देवजीत सैकिया ने आज यहां जारी एक बयान में इस तरह के कायराना आतंकवादी हमले की निंदा करते हुए पीड़तिों के शोक संतप्त परिवारों के प्रति हार्दिक संवेदना व्यक्त की।
श्री सैकिया ने कहा, ‘‘कल पहलगाम में हुए नरसंहार आतंकवादी हमले में मासूम लोगों की दुखद मौत से क्रिकेट समुदाय को गहरा सदमा और दुख पहुंचा है।’’ बीसीसीआई सचिव ने कहा, ‘‘बीसीसीआई की ओर से मैं इस जघन्य और कायराना कृत्य की कड़े शब्दों में निंदा करता हूं तथा शोक संतप्त परिवारों के प्रति अपनी हार्दिक संवेदना व्यक्त करता हूं तथा दिवंगत आत्माओं के लिए प्रार्थना करता हूं।
उन्होंने कहा कि उनका दर्द और दुख साझा करते हुए, हम त्रसदी की इस घड़ी में पीड़ति परिवारों के साथ खड़े हैं। उल्लेखनीय है कि पहलगाम में कल आतंकवादी हमले में 28 पर्यटकों की मौत हो गयी थी।
ये भी पढ़ें: पश्चिम बंगाल चुनाव: BJP ने तेज किया चुनाव प्रचार, PM मोदी आज करेंगे तीन बड़ी रैलियां
मेष: दिन शुभ रहेगा...