Site icon Dainik Savera Times

Team India के सपोर्ट स्टाफ पर गिरी गाज, BCCI ने अभिषेक नायर समेत 4 की छुट्टी… सामने आई ये बड़ी वजह

स्पोर्ट डेस्क : बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी 2025 में टीम इंडिया के निराशाजनक प्रदर्शन के बाद भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) ने बड़ा कदम उठाते हुए टीम के सहयोगी स्टाफ (Support Staff) में बदलाव किया है। बोर्ड ने चार अहम सदस्यों को बाहर का रास्ता दिखाया है। आइए जानते है इस खबर को विस्तार से…

अभिषेक नायर को हटाना सबसे बड़ा फैसला

आपको बता दें कि अभिषेक नायर को टीम इंडिया का असिस्टेंट कोच जुलाई 2024 में नियुक्त किया गया था। वे हेड कोच गौतम गंभीर के बेहद करीबी माने जाते हैं। दोनों के बीच का रिश्ता कोलकाता नाइटराइडर्स (KKR) के समय से है। गंभीर के कोच बनने के बाद, उन्होंने अपने भरोसेमंद लोगों में से नायर को भी कोचिंग स्टाफ में शामिल किया था। लेकिन हालिया टेस्ट सीरीज में भारत के खराब प्रदर्शन के बाद, उन्हें हटाने का निर्णय लिया गया।

अन्य कोच भी निशाने पर

दरअसल, टी दिलीप, जो टीम इंडिया के फील्डिंग कोच थे, उन्हें भी हटाया गया है। सोहम देसाई, जो खिलाड़ियों की फिटनेस और ट्रेनिंग की जिम्मेदारी संभालते थे, उन्हें भी बाहर किया गया है। साथ ही, फिजियो टीम से जुड़े एक मसाजर को भी हटाया गया है, हालांकि उसका नाम सामने नहीं आया है।

गंभीर की कोचिंग यूनिट पर सवाल

पूर्व कोच राहुल द्रविड़ के जाने के बाद, गौतम गंभीर को टीम का हेड कोच बनाया गया था। उन्होंने अपने साथ अभिषेक नायर, रेयान टेन डोशेट और मोर्ने मोर्केल जैसे लोगों को जोड़ा था। हालांकि, इनकी कोचिंग में भारत ने चैम्पियंस ट्रॉफी 2025 जीती थी, लेकिन टेस्ट मैचों में लगातार हार ने उनकी यूनिट की कार्यशैली पर सवाल खड़े कर दिए।

ऑस्ट्रेलिया और इंग्लैंड के खिलाफ हार बनी वजह

भारत को हाल ही में इंग्लैंड से 0-3 की हार मिली थी। इसके साथ ही ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ कमजोर प्रदर्शन। इन दोनों ने BCCI को यह बड़ा कदम उठाने पर मजबूर किया। भारत की अगली बड़ी चुनौती:  20 जून से इंग्लैंड के खिलाफ 5 मैचों की टेस्ट सीरीज है। ऐसे में बीसीसीआई जल्द ही नए असिस्टेंट कोच और फील्डिंग कोच की घोषणा कर सकता है। अब सभी की नजरें इस बात पर हैं कि इन पुराने चेहरों की जगह किन नए चेहरों को मौका मिलेगा।

Exit mobile version