Last Updated: November 5, 2026

Dainik Savera Times Logo

डायबिटीज मरीजों के लिए वरदान हैं अमरूद की पत्तियां, जानिए सेवन करने का सही तरीका

June 18, 2025

डायबिटीज मरीजों के लिए वरदान हैं अमरूद की पत्तियां, जानिए सेवन करने का सही तरीका

Benefits of Guava Leaves : डायबिटीज से जूझ रहे मरीजों के लिए एक अच्छी खबर सामने आ रही है। ताजा रिसर्च और आयुर्वेद विशेषज्ञों की मानें तो अमरूद की पत्तियां ब्लड शुगर कंट्रोल करने में काफी फायदेमंद साबित हो रही हैं। प्राकृतिक गुणों से भरपूर अमरूद की पत्तियां अब डायबिटीज के इलाज में एक प्रभावी घरेलू नुस्खा बनती जा रही हैं।

कैसे करती हैं अमरूद की पत्तियां काम?

अमरूद की पत्तियों में एंटीऑक्सिडेंट, एंटी-इंफ्लेमेटरी और हाइपोग्लाइसेमिक गुण पाए जाते हैं, जो शरीर में ग्लूकोज के अवशोषण को धीमा कर देते हैं। इससे ब्लड शुगर लेवल नियंत्रित रहता है। इन पत्तियों का नियमित सेवन न केवल शुगर लेवल को बैलेंस करता है, बल्कि इंसुलिन सेंसिटिविटी भी बढ़ाता है।

सेवन करने का सही तरीका

विशेषज्ञों के अनुसार, अमरूद की पत्तियों को डायबिटीज मरीज निम्नलिखित तरीकों से सेवन कर सकते हैं:

1. अमरूद की पत्तियों की चाय

–5–6 ताज़ी अमरूद की पत्तियां लें।

–इन्हें अच्छी तरह धोकर 1.5 कप पानी में 10-15 मिनट तक उबालें।

–छानकर हल्का गुनगुना होने पर सेवन करें।

–इस चाय को दिन में 1-2 बार लिया जा सकता है।

2. सूखी पत्तियों का पाउडर

–अमरूद की पत्तियों को छाया में सुखाकर पीस लें।

–रोज़ सुबह खाली पेट 1 चम्मच पाउडर गुनगुने पानी के साथ लें।

3. पत्तियों का काढ़ा

–10 पत्तियों को पानी में उबालकर काढ़ा बनाएं।

–इसे ठंडा करके दिन में एक बार पी सकते हैं।

किन बातों का रखें ध्यान?

-अमरूद की पत्तियां प्राकृतिक होती हैं, लेकिन सेवन से पहले अपने डॉक्टर या डायटीशियन से सलाह जरूर लें, खासकर यदि आप पहले से इंसुलिन या दवाएं ले रहे हैं।

-इसका सेवन लंबे समय तक नियमित रूप से करने पर ही असर दिखता है।

-गर्भवती महिलाएं और बच्चे सेवन से पहले चिकित्सा परामर्श लें।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें