Site icon Dainik Savera Times

चेहरे, गले और सिर पर बुरी तरह काटा, 100 टांके लगे… बेंगलुरु में कुत्ते ने महिला को बुरी तरह नोंचा 

Bengaluru a dog viciously attacked mauled woman

Bengaluru a dog viciously attacked mauled woman

नेशनल डेस्क: आजकल पालतू कुत्ते पालना कई लोगों का शौक बन गया है, लेकिन कभी-कभी यही शौक दूसरों के लिए बेहद खतरनाक साबित हो जाता है। बेंगलुरु से सामने आया ऐसा ही एक डरावना मामला हर किसी को झकझोर देने वाला है। यह घटना तब हुई जब एक महिला सुबह मॉर्निंग वॉक पर निकली थी। तभी अचानक एक पालतू कुत्ते ने उस पर हमला कर दिया। कुत्ते ने महिला के चेहरे, गले और सिर पर बुरी तरह काटा, जिससे उसका चेहरा गंभीर रूप से जख्मी हो गया।

CCTV में कैद हुआ हमला

इस पूरी घटना का CCTV फुटेज भी सामने आया है, जो बेहद डरावना है। वीडियो में देखा जा सकता है कि कुत्ता अचानक महिला पर झपटता है और हमला इतना तेज़ होता है कि महिला सिर के बल जमीन पर गिर जाती है। महिला की चीख-पुकार सुनकर सामने के घर से लोग बाहर आए और उसे बचाने की कोशिश की। हालांकि, जब लोगों ने कुत्ते को काबू में करने की कोशिश की, तो कुत्ते ने उन पर भी हमला कर दिया। काफी मशक्कत के बाद किसी तरह महिला को बचाया जा सका।

 

महिला की हालत गंभीर, अस्पताल में इलाज जारी

हमले में महिला के चेहरे, हाथों और पैरों में गंभीर चोटें आई हैं। उसे तुरंत अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उसका इलाज चल रहा है। डॉक्टरों के मुताबिक महिला के चेहरे पर करीब 100 टांके लगाए गए हैं, जिससे उसकी हालत देखकर किसी की भी रूह कांप जाए।

कुत्ते के मालिक पर केस दर्ज

जानकारी के अनुसार, हमला करने वाला कुत्ता महिला के सामने रहने वाले अमरेश रेड्डी का है। पीड़िता के पति ने इस मामले में एचएसआर लेआउट पुलिस स्टेशन में शिकायत दर्ज कराई है। शिकायत में कुत्ते के मालिक पर लापरवाही का आरोप लगाया गया है, जिसके कारण यह भयानक घटना हुई।

वीडियो और तस्वीरें दिल दहला देने वाली

घटना का वीडियो और घायल महिला के चेहरे की तस्वीरें इतनी भयावह हैं कि उन्हें सार्वजनिक रूप से दिखाना मुश्किल है। तस्वीरों से साफ पता चलता है कि कुत्ते के हमले ने महिला को गहरी शारीरिक और मानसिक चोट पहुंचाई है।

Exit mobile version