Berlin Open 2025 : र्बिलन ओपन टेनिस टूर्नामेंट में रूस की लियुडमिला सैमसोनोवा ने जबरदस्त जुझारूपन दिखाते हुए तीसरी वरीयता प्राप्त अमेरिका की जेसिका पेगुला को तीन घंटे 21 मिनट तक चले रोमांचक मुकाबले में 6-7 (8), 7-5, 7-6 (5) से हराकर क्वार्टर फाइनल में प्रवेश किया।
दुनिया की 20वीं रैंकिंग की खिलाड़ी सैमसोनोवा ने इस ग्रास कोर्ट टूर्नामेंट में गत चैंपियन पेगुला के खिलाफ 18 ऐस जमाए। निर्णायक सेट में जब स्कोर 5-4 पर था, तब उन्होंने अपनी सर्विस पर दो मैच प्वाइंट बचाए और अंततः टाईब्रेक में मैच अपने नाम किया।
इससे पहले मंगलवार को सैमसोनोवा ने पूर्व विश्व नंबर एक नाओमी ओसाका को भी तीन सेटों में हराकर सभी को चौंका दिया था। लगातार दो बड़े मुकाबले जीतकर उन्होंने खुद को खिताब की दौड़ में मज़बूती से शामिल कर लिया है।
वहीं, टूर्नामेंट की शीर्ष वरीयता प्राप्त बेलारूस की आर्यना सबालेंका का मुकाबला क्वालीफायर रेबेका मासरोवा के खिलाफ बारिश और फिसलन की वजह से बीच में ही रोकना पड़ा। सबालेंका पहला सेट 6-2 से जीत चुकी थीं, लेकिन खराब कोर्ट कंडीशन के कारण मैच स्थगित कर दिया गया।
दूसरे दौर के एक अन्य मुकाबले में ट्यूनिशियाई स्टार ओन्स जाबेउर ने चौथी वरीयता प्राप्त इटली की जैस्मीन पाओलिनी को आसानी से 6-1, 6-3 से मात दी। पाओलिनी 2024 में विम्बलडन उपविजेता रही थीं, जबकि जाबेउर खुद 2022 और 2023 में विम्बलडन फाइनल तक पहुंच चुकी हैं। अब टूर्नामेंट के आगे के मुकाबलों में दिलचस्प भिड़ंत देखने को मिल सकती है, क्योंकि कई दिग्गज खिलाड़ी खिताब के लिए जोर आजमा रही हैं।
मेष: दिन शुभ रहेगा...