Site icon Dainik Savera Times

सचिन को लप्पू कहने वाली भाभी ने सीमा हैदर को लेकर की ये मांग…

नेशनल डेस्क : ग्रेटर नोएडा की रहने वाली मिथिलेश भाभी ने हाल ही में पहलगाम आतंकी हमले को लेकर दुख जताया। उन्होंने सवाल उठाया कि जो लोग केवल घूमने गए थे, उन्होंने क्या गलती की थी जो उन्हें गोलियों का शिकार बना दिया गया? उन्होंने कहा कि यह एक बेहद दर्दनाक और निंदनीय घटना है। इसके साथ ही उन्होंने यह भी कहा कि कई कश्मीरी मुसलमानों ने हमले के दौरान पर्यटकों की जान बचाने में मदद की, जो एक सकारात्मक और इंसानियत भरा पहलू है।

VISA वाले पाकिस्तानियों को भेजा जा रहा, तो…

दरअसल, एक न्यूज चैनल से बातचीत में सीमा हैदर के मुद्दे पर जब सवाल पूछा गया तो मिथिलेश भाभी ने सीधे तौर पर सरकार से पूछा कि “जो लोग वीजा लेकर भारत आते हैं, उन्हें तो वापस भेजा जा रहा है, लेकिन जो अवैध तरीके से आए हैं, उन्हें क्यों नहीं?” उनका सीधा इशारा सीमा हैदर की ओर था। उन्होंने कहा कि सीमा हैदर बिना वीजा भारत आई, और अब तक उसे वापस क्यों नहीं भेजा गया है?

‘सीमा हैदर के रहने से सरकार को क्या फायदा ?’

इसके साथ ही मिथिलेश भाभी ने गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि पाकिस्तान की हवा तक ज़हरीली है, और सीमा हैदर तो यहां मां भी बन गई है। उनका कहना है कि सीमा भारत में नागरिकता पाने के लिए कोई भी तरीका अपना सकती है, चाहे और बच्चों को जन्म देना ही क्यों न हो। उन्होंने सवाल उठाया कि सरकार को सीमा हैदर के भारत में रहने से आखिर क्या फायदा हो रहा है? उनका मानना है कि ऐसे मामलों में सरकार को सख्ती दिखानी चाहिए।

‘सीमा हैदर के आने के बाद कई बच्चियां लापता’

सीमा हैदर की मौजूदगी पर चिंता जताते हुए मिथिलेश भाभी ने कहा कि जबसे सीमा हैदर भारत में आई है, तबसे कई बच्चियों के गायब होने की खबरें सामने आई हैं। उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि कई बच्चियों को इस्लाम धर्म में जबरन परिवर्तित किया जा रहा है। उनका मानना है कि पाकिस्तानी नागरिकों का भरोसा नहीं किया जा सकता, चाहे वह सीमा हैदर हो या कोई आतंकवादी।

शादी, बच्चे और इरादों पर सवाल

मिथिलेश भाभी ने आगे कहा कि सीमा हैदर ने भारत में शादी और बच्चे केवल यहाँ की नागरिकता पाने के लिए किए हैं। उन्होंने पूछा कि उसके इरादों और सोच की गारंटी कौन ले सकता है? उनका कहना है कि सरकार को इस मामले को गंभीरता से लेना चाहिए और जांच के बाद उसे वापस भेजना चाहिए।

Exit mobile version