Last Updated: November 8, 2026

Dainik Savera Times Logo

पुलिस की बड़ी कार्रवाई, इन 2 ट्रैवल एजेंटों के खिलाफ FIR दर्ज

February 18, 2025

पुलिस की बड़ी कार्रवाई, इन 2 ट्रैवल एजेंटों के खिलाफ FIR दर्ज

Fraud Travel Agent: कुछ दिन पहले ही अमेरिका ने अवैध भारतीय अप्रवासियों पर कार्रवाई की थी। इस कार्रवाई में अवैध अप्रवासियों से भरे 3 विमान अमृतसर हवाई अड्डे पर उतारे गए थे। बता दें कि ये वो लोग थे जो अवैध तरीके से अमेरिका गए थे। जिन्हे अमेरिका ने वापिस से भारत भेज दिया है। वही अब पुलिस भी डिफाल्टर ट्रैवल एजेंटों पर शिकंजा कसना शुरू कर दिया है। आपको बता दे कि पुलिस ने हरियाणा के अंबाला के दो ट्रैवल एजेंट के खिलाफ केस दर्ज किया है।

दो ट्रैवल एजेंट के खिलाफ केस दर्ज

मिली जानकारी के अनुसार पुलिस ने हरियाणा के अंबाला के दो ट्रैवल एजेंट के खिलाफ केस दर्ज किया है। बता दे कि अमेरिका से डिपोर्ट किए गए मोहाली के युवक तरनवीर ने इन दोनों ट्रैवल एजेंट के खिलाफ केस दर्ज कराया था जिसके बाद पुलिस ने युवक की शिकायत पर कार्रवाई की है।

45 लाख रुपए ने भेजा अमेरिका

पीड़िता तरनवीर ने बताया कि दो ट्रैवल एजेंटों ने उससे 45 लाख रुपए लेने के बाद अमेरिका भेजा था। आरोपियों ने अमेरिका पहुंचने से पहले ही युवक से सारी रकम ले ली थी। लेकिन रास्ते में वह 4 महीने फंसे रहा और उसने वापस इंडिया भेजने की बात कही। लेकिन एजेंटों ने ऑडियो मैसेज भेजकर कहा कि अब तो जाना ही पड़ेगा, पीछे मुड़ने का सवाल ही नहीं है। वही अब पीड़िता ने इस संबंधी सारे प्रमाण पुलिस को सौंपे दिए और दोनों आरोपियों के खिलाफ शिकायत दर्ज करवाई है। पुलिस आरोपियों को गिरफ्तार करने के लिए छापेमारी कर रही है।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें