नेशनल डेस्क: उत्तर प्रदेश और दिल्ली एनसीआर में कांवड़ यात्रा को लेकर पुख्ता बंदोबस्त किए गए हैं। गाजियाबाद के स्कूलों में 17 जुलाई से 23 जुलाई तक अवकाश घोषित किया गया है। शैक्षिक संस्थान बंद करने के आदेश जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी ने जारी किए हैं। कांवड़ यात्रा को लेकर ये निर्देश जारी किए गए हैं, ताकि किसी प्रकार से व्यवस्था न बिगड़े। इस दौरान प्राथमिक से लेकर हाई एजुकेशनल इंस्टीट्यूट बंद रहेंगे।
जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी ऑफिस की तरफ से कहा गया है कि 11 जुलाई से सावन का महीना शुरू हो चुका है। 23 जुलाई को भगवान शिव का जलाभिषेक है। इस दौरान हरिद्वार से आने वाले लाखों शिवभक्त गाजियाबाद की सीमा को पार करके विभिन्न राज्यों दिल्ली, हरियाणा, पंजाब और राजस्थान के लिए प्रस्थान करते हैं।
कावड़ यात्रा के दृष्टिगत जनपद के समस्त प्राथमिक/उच्च प्राथमिक विद्यालय एवं माध्यमिक विद्यालय/CBSE व ICSE बोर्ड से मान्यता प्राप्त विद्यालय, प्राविधिक शिक्षा, उच्च शिक्षा तथा मदरसा/संस्कृत बोर्ड के अंतर्गत संचालित विद्यालयों में 17-07-2025 से 23-07-2025 तक अवकाश रहेगा। pic.twitter.com/RCLryHTnnz
— DM Ghaziabad (@dm_ghaziabad) July 16, 2025
बच्चों की सुरक्षा और स्कूल बसों के आवागमन की स्थिति को देखते हुए गाजियाबाद में सभी स्कूलों को बंद करने का निर्णय लिया गया है। बेसिक शिक्षा विभाग के अंतर्गत आने वाले प्राथमिक, माध्यमिक और सभी बोर्डों के स्कूल आगामी 17 से 23 जुलाई के बीच नहीं खुलेंगे। वहीं, दिल्ली ट्रैफिक पुलिस ने भी कांवड़ यात्रा को लेकर कमर कस ली है। पुलिस के अनुसार कांवड़ियों की आवाजाही को देखते हुए 23 जुलाई तक कालिंदी कुंज और आसपास के इलाकों में ट्रैफिक को प्रतिबंधित कर दिया गया है।
ट्रैफिक पुलिस के अनुसार हर साल नोएडा, कालिंदी कुंज और आगरा कैनाल रोड होते हुए हजारों कांवड़िए फरीदाबाद, गुरुग्राम और राजस्थान की तरफ जाते हैं। आगरा-कैनाल रोड को भी आधा बंद किया गया है। कालिंदी कुंज से नोएडा जाने वाला आधार रास्ता भी बंद रखा जाएगा। ट्रैफिक पुलिस का मानना है कि इस दौरान यहां भारी ट्रैफिक रह सकता है। यात्रियों को वैकल्पिक रूट भी मुहैया करवाया गया है।
नोएडा से दिल्ली जाने वाले यात्रियों को सलाह दी जाती है कि वे कालिंदी कुंज के बजाय डीएनडी फ्लाईवे या आश्रम मार्ग का प्रयोग करें। इसके अलावा आश्रम मार्ग और DND जाने के लिए बदरपुर होते हुए मथुरा जाने वाले रास्ते प्रयोग कर सकते हैं।
मेष: दिन शुभ रहेगा...