Site icon Dainik Savera Times

क्रिकेट जगत को बड़ा झटका… इस दिग्गज खिलाड़ी ने किया वनडे क्रिकेट से संन्यास का ऐलान

Captain Sophie Devine : न्यूजीलैंड की स्टार महिला क्रिकेटर और कप्तान सोफी डिवाइन ने वनडे क्रिकेट से संन्यास की घोषणा कर दी है। वह भारत की मेजबानी में 2025 में होने वाले महिला वनडे वर्ल्ड कप के बाद इस फॉर्मेट को अलविदा कहेंगी। हालांकि, डिवाइन ने यह साफ किया है कि वह टी20 अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट खेलना जारी रखेंगी। दिलचस्प बात यह है कि न्यूजीलैंड क्रिकेट बोर्ड जल्द ही महिला खिलाड़ियों के सेंट्रल कॉन्ट्रैक्ट की घोषणा करने वाला था और ठीक उससे पहले डिवाइन का यह फैसला सामने आया। अब तय माना जा रहा है कि उनके नाम वनडे कॉन्ट्रैक्ट में शामिल नहीं होंगे और उन्हें केवल टी20 फॉर्मेट का अनुबंध मिलेगा।

17 साल की उम्र में रखा था वनडे में कदम

सोफी डिवाइन ने 2006 में मात्र 17 साल की उम्र में वनडे क्रिकेट में डेब्यू किया था। वे 152 वनडे मैच खेल चुकी हैं और इस फॉर्मेट में न्यूजीलैंड के लिए सबसे ज्यादा मैच खेलने वालों में सूजी बेट्स के बाद दूसरे नंबर पर हैं।

डिवाइन के वनडे में रिकॉर्ड्स

डिवाइन ने वनडे में अब तक 3990 रन बनाए हैं और न्यूजीलैंड की ओर से सबसे ज्यादा रन बनाने वालों की सूची में चौथे स्थान पर हैं। आगामी वनडे वर्ल्ड कप में उनके पास तीसरे नंबर पर पहुंचने का सुनहरा मौका रहेगा। उन्हें डेबी हॉकली को पीछे छोड़ने के लिए सिर्फ 54 रन की दरकार है। शतकों के मामले में भी डिवाइन ने बेहतरीन प्रदर्शन किया है — उन्होंने वनडे करियर में 8 शतक लगाए हैं और इस मामले में सूजी बेट्स (13 शतक) के बाद दूसरे नंबर पर हैं।

गेंदबाजी में भी दिखाया दम

सिर्फ बल्लेबाजी ही नहीं, डिवाइन ने गेंदबाजी में भी अपनी उपयोगिता साबित की है। उन्होंने 152 वनडे मुकाबलों में 107 विकेट लिए हैं। वे न्यूजीलैंड की ओर से वनडे में 100 या उससे ज्यादा विकेट लेने वाली दूसरी महिला गेंदबाज हैं। इस सूची में ली ताहूहू पहले स्थान पर हैं।

वर्ल्ड कप पर टिकी निगाहें

अब सबकी नजरें 2025 महिला वनडे वर्ल्ड कप पर टिकी हैं। यह देखना दिलचस्प होगा कि डिवाइन अपनी आखिरी वनडे प्रतियोगिता में कैसी कप्तानी करती हैं और न्यूजीलैंड की टीम उनके नेतृत्व में कैसा प्रदर्शन करती है।

Exit mobile version