जम्मू-कश्मीर डेस्क. उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने शनिवार को पहाड़ी जनजातीय समुदाय की सभा को संबोधित करते हुए कहा कि आतंकवाद खत्म करना केंद्र सरकार की प्राथमिकता है। इसे खत्म किए बिना विकास नहीं हो सकता। उन्होंने पहाड़ी समुदाय के लोगों से आतंक के खिलाफ लड़ाई में साथ देने की बात कही।
उपराज्यपाल ने आगे कहा- देश में आतंकवाद लगभग खत्म हो चुका है। देश के एक छोटे से हिस्से में नक्सलवाद है। उन नक्सलवादियों का कभी सपना था कि नेपाल तक रेड कॉरिडोर बना देंगे लेकिन उन्हें एक छोटे से हिस्से में समेट दिया गया है। आने वाले कुछ महीनों में नक्सलवाद पूरी तरह खत्म हो जाएगा। जम्मू-कश्मीर काफी समय से आतंकवाद से पीड़ित है। यहां आतंकवाद का खत्म हो बहुत जरूरी है। इसके बिना न तो विकास और न ही रोजगार संभव है। सेना, सुरक्षाबल और पुलिस अपना काम कर रहे हैं तो हमारा भी फर्ज बनता है कि हम उनका साथ दें। कई बार अनजाने में हम ऐसा काम कर जाते हैं। यह काफी मुश्किल हो जाता है। परिस्थितियां बदली हैं, पत्थरबाजी इतिहास की बात हो गई है।
उन्होंने ये भी कहा कि दुर्भाग्य से हमें ऐसा पड़ोसी मिला, जिसके पेट में बराबर दर्द होता है, जब 2 पक्ष को बंटवारा होता है तो हर कोई अपने घर को सजाने पर ध्यान देता लेकिन इसने जम्मू-कश्मीर पर आक्रमण करना शुरू कर दिया। वह प्रत्यक्ष युद्ध में तो भारत से जीत नहीं सकता इसलिए अप्रत्यक्ष युद्ध शुरू कर देता है। इस आतंकवाद के कारण कितनी महिलाएं विधवा हो गईं। कितनी माओं के बेटे चले गए। 40 हजार से ज्यादा लोगों ने अपनी जानें गंवाई। इसलिए आतंकवाद को खत्म करना शासन-प्रशासन सहित आग लोगों की भी जिम्मेदारी है।
मेष: दिन शुभ रहेगा...