Site icon Dainik Savera Times

बिहार में कांग्रेस 5 लाख महिलाओं को सैनिटरी पैड बांटेगी, पैकेट पर राहुल गांधी की फोटो

नेशनल डेस्क: बिहार में चुनावी माहौल के बीच, कांग्रेस पार्टी ने महिलाओं के लिए एक खास योजना का ऐलान किया है। पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष राजेश कुमार ने शुक्रवार को कहा कि कांग्रेस राज्य की 5 लाख महिलाओं को सैनिटरी पैड बांटेगी, और इन पैकेट्स पर राहुल गांधी की तस्वीर होगी। इस योजना का नाम “माई-बहन मान योजना” रखा गया है, जो अखिल भारतीय महिला कांग्रेस द्वारा चलायी जाएगी।

प्रदेश अध्यक्ष राजेश कुमार ने कहा, “हम बिहार की महिलाओं के लिए विशेष योजना लेकर आए हैं। इन सैनिटरी पैड्स के पैकेट्स पर राहुल गांधी की तस्वीर होगी, ताकि महिलाएं आसानी से इसे पहचान सकें।” साथ ही, उन्होंने यह भी बताया कि इस योजना के तहत हर जरूरतमंद महिला को 2500 रुपए की सम्मान राशि भी दी जाएगी, ताकि वे स्वास्थ्य और सफाई के मामले में आत्मनिर्भर हो सकें।

कांग्रेस की रणनीति: महिलाओं के स्वास्थ्य को प्राथमिकता

राजेश कुमार ने यह भी स्पष्ट किया कि बिहार की महिलाओं को सेनेटरी पैड बांटने का उद्देश्य उनकी स्वास्थ्य जागरूकता बढ़ाना और महिला कांग्रेस द्वारा हेल्थ संबंधी जागरूकता अभियान चलाना है। उन्होंने कहा कि 5 लाख महिलाओं तक यह सेनेटरी पैड पहुंचाने का लक्ष्य रखा गया है, और इसके लिए कांग्रेस एक विशेष अभियान चलाने जा रही है।

बीजेपी का ऐतराज: राहुल गांधी की तस्वीर पर आपत्ति

इस योजना के तहत सैनिटरी पैड्स के पैकेट्स पर राहुल गांधी की तस्वीर को लेकर बीजेपी ने आपत्ति जताई है। बीजेपी प्रवक्ता रमेश भंडारी ने कहा, “सैनिटरी पैड्स पर राहुल गांधी की तस्वीर बिहार की महिलाओं का अपमान है। कांग्रेस महिला विरोधी पार्टी है, और बिहार की महिलाएं इस बात को समझेंगी और कांग्रेस व आरजेडी को सख्त जवाब देंगी।” इस मुद्दे पर विवाद बढ़ता जा रहा है, और अब यह देखा जाएगा कि चुनावी प्रचार में यह मुद्दा कितना प्रभाव डालता है।

Exit mobile version