Last Updated: November 5, 2026

Dainik Savera Times Logo

Bihar Election: नीतीश कुमार की 5 बड़ी घोषणाएं, जो बदल सकती हैं बिहार विधानसभा चुनाव का रुख… जानें

July 13, 2025

Bihar Election: नीतीश कुमार की 5 बड़ी घोषणाएं, जो बदल सकती हैं बिहार विधानसभा चुनाव का रुख… जानें

नेशनल डेस्क: बिहार में इसी साल होने वाले विधानसभा चुनाव को लेकर सियासी पारा हाई है। सीएम नीतीश कुमार ने मतदाताओं के सामने 5 बड़ी घोषणाएं की हैं, जिनको मास्टरस्ट्रोक माना जा रहा है। सत्ता पक्ष और विपक्ष के बीच लगातार रस्साकशी देखने को मिल रही है। माना जा रहा है कि नीतीश कुमार की ओर से हाल ही में की गईं घोषणाएं चुनाव का रुख बदल सकती हैं। 8 जुलाई की बात करें तो नीतीश कुमार ने बिहार कैबिनेट की बैठक में कुल 43 प्रस्तावों को हरी झंडी दी है। नीतीश ने महिलाओं, युवाओं और किसानों को फोकस किया है। इन पांचों फैसलों के बारे में विस्तार से जान लेते हैं।

नौकरी व रोजगार

1 करोड़ लोगों को नीतीश कुमार ने 5 साल में सरकारी नौकरियां और रोजगार देने का वादा किया है। नीतीश के अनुसार 2005 से 2020 के बीच लगभग 8 लाख युवाओं को सरकारी नौकरियां दी गई हैं। अगस्त 2025 तक 12 लाख युवाओं को सरकारी नौकरी देने का टारगेट रखा गया है। 38 लाख अन्य लोगों को भी रोजगार मुहैया करवाने की बात सरकार ने कही है।

महिलाओं को 35 फीसदी आरक्षण

सीएम नीतीश ने सरकारी नौकरियों में बिहार की महिलाओं को 35 फीसदी आरक्षण देने का ऐलान किया है। प्रदेश में डोमिसाइल नीति लागू की गई है। बिहार में 3 करोड़ 64 लाख महिला वोटर हैं, जिनके लिए कई योजनाएं लागू की गई हैं।

किसान हित में कदम

नीतीश सरकार ने किसानों के लिए कई योजनाएं लागू की हैं। कई प्रकार के अनुदान लागू किए गए हैं। किसानों को डीजल सब्सिडी और दूसरी योजनाओं को भी लाभ मिलेगा। माना जा रहा है कि यह फैसला भी चुनाव का पासा पलट सकता है।

युवा आयोग

नीतीश सरकार ने युवाओं के लिए युवा आयोग गठित किया है। सरकार का लक्ष्य युवाओं को बेहतर शिक्षा मुहैया करवाकर बेहतर रोजगार देना है। युवा आयोग में सरकार ने 1 चेयरमैन, 2 वाइस चेयरमैन और 7 मेंबर निर्धारित किए हैं। सरकार युवाओं को आत्मनिर्भर बनाने के लिए कदम उठा रही है।

पेंशन में बढ़ोतरी

विधानसभा चुनाव से पहले नीतीश सरकार ने सभी पेंशनों में 3 गुना बढ़ोतरी कर दी है। विधवा पेंशन, दिव्यांग पेंशन और बुढ़ापा पेंशन का बढ़ा हुआ लाभ लोगों को मिल रहा है। बिहार में लगभग कई लाख वोटर हैं, जो पेंशन का लाभ ले रहे हैं। इनका रुख भी विधानसभा चुनाव के नतीजे तय करेगा।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें