Site icon Dainik Savera Times

बिहार चुनाव से पहले नीतीश सरकार का बड़ा फैसला, बुजुर्ग-विधवा और दिव्यांग पेंशन तीन गुना बढ़ाई

will-nitish-kumar-go-to-rajya-sabha

will-nitish-kumar-go-to-rajya-sabha

नेशनल डेस्क: बिहार विधानसभा चुनाव से पहले मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने एक अहम घोषणा की है। उन्होंने कहा कि अब सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजना के तहत विधवा महिलाओं, वृद्धजनों और दिव्यांगजनों को हर महीने 400 रुपये की जगह 1100 रुपये पेंशन मिलेगी। यह बढ़ी हुई पेंशन राशि जुलाई महीने से लागू हो जाएगी और सभी लाभार्थियों के खाते में हर महीने 10 तारीख को ये पैसे भेजे जाएंगे।

सीएम नीतीश कुमार ने इस बारे में जानकारी खुद अपने एक्स (पूर्व में ट्विटर) अकाउंट पर साझा की। उन्होंने लिखा, “मुझे यह बताते हुए खुशी हो रही है कि अब सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजना के तहत विधवा महिलाओं, वृद्धजनों और दिव्यांगजनों को 400 रुपये की बजाय 1100 रुपये पेंशन मिलेगी। जुलाई से सभी लाभार्थियों के खाते में यह राशि भेजी जाएगी।”

 

इस योजना का लाभ करीब 1 करोड़ 9 लाख 69 हजार 255 लोगों को मिलेगा। इस बढ़ी हुई राशि से गरीब और असहाय लोगों को काफी मदद मिलेगी, खासकर चुनाव के समय जब विपक्ष सरकार पर ऐसे मुद्दों को लेकर हमला करता है। यह कदम सीएम नीतीश कुमार की सरकार की ओर से उठाया गया है, ताकि गरीब वर्ग को समर्थन मिल सके और चुनावी माहौल में सरकार के कामकाज को एक सकारात्मक मोड़ दिया जा सके।

Exit mobile version