नेशनल डेस्क: बिहार में भारत बंद का असर दिखने लगा है। जहानाबाद में महागठबंधन के नेता पटना-गया मार्ग पर इकट्ठा हो चुके हैं। मार्ग को जाम कर दिया गया है। कई जगहों पर जोरदार प्रदर्शन जारी है। जहानाबाद कोर्ट रेलवे स्टेशन पर पैसेंजर ट्रेन को रोक दिया गया है।
हालांकि बाद में रेलवे प्रबंधन ने समझा-बुझाकर कार्यकर्ताओं को शांत किया और रास्ता खुलवाया। राजद ने आरोप लगाया कि प्रशासन लोगों के वोटर लिस्ट से नाम काट रहा है। दुकानदारों का उनको समर्थन मिल रहा है। मांगें पूरी नहीं होने पर आंदोलन को तेज किया जाएगा।
VIDEO | Bharat Bandh: Police resort to lathicharge as workers of Left organisations try to enforce shutdown in Howrah.
More than 25 crore workers affiliated with central and sectoral trade unions have announced to go on strike across the country to protest against new labour… pic.twitter.com/khEKilXQxH
— Press Trust of India (@PTI_News) July 9, 2025
जहानाबाद के अलावा राजधानी पटना और भोजपुर में भी ट्रेनें रोके जाने का मामला सामने आया है। सूत्रों के मुताबिक कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने फरक्का एक्सप्रेस को रोका है। पटना में चुनाव आयोग कार्यालय के सामने विपक्षी दलों के वर्कर प्रोटेस्ट कर रहे हैं।
पप्पू यादव भी अपने समर्थकों के साथ लामबंद हैं। उन्होंने सचिवालय हॉल्ट के सामने ट्रेन को रुकवा रखा है। ये लोग मतदाता पुनर्निरीक्षण कार्य को वापस लेने की डिमांड कर रहे हैं।
सिवान में कई जगह जाम
सिवान में भी बिहार बंद का असर दिखा है, यहां विपक्ष ने सड़कों को जाम कर दिया है। दुकानों और दूसरे प्रतिष्ठानों को बंद करवाया जा रहा है। कार्यकर्ता अपने हाथ में बैनर लेकर नारेबाजी करते दिख रहे हैं। शहर में कई जगहों पर जाम की स्थिति देखने को मिल रही है। कई जगह हिंसा की घटनाएं भी सामने आई हैं। पुलिस फोर्स को भी अलर्ट मोड पर रखा गया है।
दरभंगा में नमो भारत रोकी
ब्लॉक कर दिया गया है। आवागमन ठप होने से यहां लंबा जाम लग गया है। लोग पैदल ही अपने गंतव्य की ओर जा रहे हैं। कई जगहों पर चुनाव आयोग के खिलाफ नारेबाजी के अलावा टायर जलाने के मामले भी सामने आए हैं।
मुजफ्फरपुर में पटना-गया और दरभंगा हाईवे पर जाम लगा है। जीरो माइल चौक पर भी एंट्री बंद है। राजद कार्यकर्ता सरकार के खिलाफ नारेबाजी कर रहे हैं। दरभंगा में नमो भारत ट्रेन रोक दी गई है।

