Site icon Dainik Savera Times

बिहार विधानसभा चुनाव से पहले BJP ने बदला संगठन, 35 पदाधिकारियों की सूची जारी की

नेशनल डेस्क: बिहार में इसी साल अक्टूबर-नवंबर में विधानसभा चुनाव होने हैं। चुनाव की तैयारी के लिए बीजेपी ने अपनी राज्य इकाई को मजबूत करना शुरू कर दिया है। इसी कड़ी में शनिवार को बिहार बीजेपी के नए पदाधिकारियों की सूची जारी कर दी गई है।

कई नए चेहरे भी शामिल
इस सूची में कुल 35 लोगों को जगह दी गई है। इनमें कई नए चेहरे भी शामिल हैं। यह सूची बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष डॉ. दिलीप जायसवाल ने जारी की। पार्टी ने सभी नए पदाधिकारियों को उनके “यशस्वी कार्यकाल” के लिए बधाई और शुभकामनाएं भी दी हैं।

 

डॉ. दिलीप जायसवाल को कुछ समय पहले ही बिहार बीजेपी की कमान सौंपी गई थी। उनके अध्यक्ष बनने के बाद अब पहली बार प्रदेश कमेटी का गठन हुआ है। इससे पहले कमेटी का ऐलान नहीं हुआ था। इस नए गठन से पार्टी को चुनावी रणनीति बनाने और कार्यकर्ताओं को संगठित करने में मदद मिलेगी। बीजेपी का लक्ष्य है कि वह आने वाले विधानसभा चुनावों में बेहतर प्रदर्शन करे और राज्य में अपनी पकड़ मजबूत बनाए।

Exit mobile version