Site icon Dainik Savera Times

राज्य सरकार का बड़ा ऐलानः बेरोजगार ग्रेजुएट युवाओं को हर महीने मिलेंग 1000 रुपये, जानें कैसे करें आवेदन

बिहार डेस्क। बिहार विधानसभा चुनाव से पहले मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने युवाओं के लिए बड़ी राहत दी है। अब बेरोजगार स्नातक (ग्रेजुएट) पास युवक-युवतियों को भी इस योजना का लाभ मिलेगा। इसके तहत 20 से 25 साल की उम्र के बेरोजगार युवाओं को हर महीने 1000 रुपये मिलेंगे। यह मदद अधिकतम 2 साल तक दी जाएगी। आइये जानते हैं इसे विस्तार…

 

पहले किन्हें मिलता था लाभ?

 

किसे मिलेगा लाभ?

-आयु 20 से 25 वर्ष के बीच होनी चाहिए।

-ग्रेजुएट पास होना चाहिए (कला, विज्ञान या वाणिज्य किसी भी संकाय से)।

-कहीं पढ़ाई जारी न हो।

-न ही कोई नौकरी हो और न ही खुद का रोजगार।

-सरकारी या निजी नौकरी में नियोजित नहीं होना चाहिए।

 

कितनी मदद मिलेगी?

 

योजना का उद्देश्य

युवाओं को प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी और प्रशिक्षण में मदद करना। बेरोजगार युवाओं को आर्थिक सहयोग देना ताकि वे अपना भविष्य सुरक्षित बना सकें। आने वाले समय में युवाओं को सरकारी और निजी नौकरियों के लिए तैयार करना। युवाओं को आत्मनिर्भर और रोजगारमुखी बनाना। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने कहा है कि सरकार का लक्ष्य अगले 5 सालों में 1 करोड़ युवाओं को रोजगार या नौकरी देने का है।

 

आवेदन कैसे करें?

  1. सबसे पहले योजना की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं:
    https://www.7nishchay-yuvaupmission.bihar.gov.in
  2. होम पेज पर “नया पंजीकरण” (New Registration) पर क्लिक करें।
  3. अपना नाम, मोबाइल नंबर और ईमेल आईडी दर्ज करें।
  4. कैप्चा भरें और ओटीपी वेरिफिकेशन करें।
  5. सफल पंजीकरण के बाद, यूजरनेम और पासवर्ड आपको ईमेल/एसएमएस से मिल जाएगा।
  6. लॉगिन करने के बाद अपनी व्यक्तिगत जानकारी सही-सही भरें।
  7. इसके बाद योजना का चयन करें और आवश्यक दस्तावेजों के साथ फॉर्म भरें।
  8. घोषणा पत्र पर हस्ताक्षर करके आवेदन जमा करें।

 

हेल्पलाइन नंबर जारी

किसी भी तरह की सहायता या जानकारी के लिए टोल-फ्री नंबर पर संपर्क करें 18003456444

 

Exit mobile version