Site icon Dainik Savera Times

Bihar: ऑटो की बैटरी में हुआ भीषण विस्फोट, जिंदा जल गई महिला

नेशनल डेस्क: बिहार के मुजफ्फरपुर में एक दर्दनाक घटना सामने आई है। यहां एक ऑटो की बैटरी में विस्फोट हो गया। इस घटना में एक महिला की जिंदा जलने से मौत हो गई। महिला के साथ कई अन्य यात्री भी ऑटो में सवार थे, जिन्हें गंभीर चोटें आई हैं। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर इन घायलों को नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया है।

पुलिस का बयान
पुलिस ने घटना के बारे में जानकारी देते हुए बताया कि मधुबनी के खजौली से ऑटो में बैठकर लोग मुजफ्फरपुर आ रहे थे तभी गयाघाट में ऑटो की बैटरी में जोरदार धमाका हो गया। जिसके कारण एक महिला की मौत हो गई जबकि कई लोग घायल हुए हैं।

मृतका की हुई पहचान 
पुलिस ने बताया कि जान गंवाने वाली महिला की पहचान हो गई है। जिसका नाम मकरुल निशा है जोकि मधुबनी जिले के खजौली के डुमरियाही की रहने वाली है। पुलिस ने मृतका के परिजनों को सूचित कर दिया। फिलहाल शव का पोस्टमार्टम किया जा रहा है। इसके बाद शव को परिजनों के हवाले कर दिया जाएगा।

Exit mobile version