Last Updated: November 8, 2026

Dainik Savera Times Logo

Bihar Road Accident: ट्रक ने दो बाइक सवारों को मारी टक्कर… हादसे में दो युवकों की हुई मौत

May 25, 2025

Bihar Road Accident: ट्रक ने दो बाइक सवारों को मारी टक्कर… हादसे में दो युवकों की हुई मौत

Bihar Road Accident: बिहार के कैमूर जिले में रविवार को सड़क दुर्घटना में दो लोगों की मौत हो गई। मोहनिया थाना क्षेत्र के मोहनिया-रामगढ़ पथ पर स्थित अग्निशमन कार्यालय के समीप एक ट्रक ने बाइक सवार को टक्कर मार दी। टक्कर के बाद ट्रक चालक वाहन सहित घटनास्थल से फरार हो गया।

सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस

इस बीच वहां बड़ी संख्या में लोगों की भीड़ जमा हो गई। स्थानीय लोगों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भभुआ भेज दिया। एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दूसरे युवक को घायल अवस्था में अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

ट्रक ने दो बाइक सवारों को मारी टक्कर

प्राप्त जानकारी के अनुसार, मोहनिया थाना क्षेत्र के मोहनिया-रामगढ़ पथ पर स्थित अग्निशमन कार्यालय के पास एक ट्रक ने दो बाइक सवारों को टक्कर मार दी। टक्कर लगने से एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई। बताया जा रहा है कि ये युवक शादी समारोहों में टेंट लगाने का काम करते थे। दुर्घटना तब हुई जब ये युवा लोग एक शादी समारोह के लिए टेंट लगाने के बाद घर लौट रहे थे।

ट्रक चालक ट्रक लेकर फरार

इस संबंध में मोहनिया थाना के सब इंस्पेक्टर संजय राउत ने बताया कि हमें सूचना मिली थी कि मोहनिया-रामगढ़ रोड पर फायर ब्रिगेड ऑफिस के पास ट्रक की टक्कर में दो बाइक सवार की मौत हो गई, जबकि ट्रक चालक ट्रक लेकर फरार हो गया। पुलिस आगे की कार्रवाई कर रही है।

आपको बता दें कि बिहार के सीवान में शनिवार को भीषण सड़क हादसे में तीन लोगों की मौत हो गई। यह दुर्घटना सीवान जिले के गोरेयाकोठी थाना क्षेत्र के अफराद मोड़ के पास हुई।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें