हरियाणा डेस्क: मंगलवार शाम सोनीपत में दिल्ली-पानीपत रेलवे लाइन पर अगवानपुर फाटक के पास एक बड़ा हादसा होने से बच गया। एक बाइक सवार बंद फाटक को पार करने की कोशिश कर रहा था। तभी वह वंदे भारत ट्रेन की चपेट में आ गया। बाइक ट्रेन के अगले हिस्से में फँस गई, जिससे ट्रेन को करीब 20 मिनट तक स्टेशन पर रुकना पड़ा। सौभाग्य से कोई बड़ा नुकसान नहीं हुआ।
बता दें गन्नौर रेलवे स्टेशन के पास अगवानपुर फाटक काफी समय से बंद है क्योंकि वहां रेलवे ओवर ब्रिज का निर्माण कार्य चल रहा है। इसके बावजूद लोग नियमों की अनदेखी करते हुए रेलवे ट्रैक को पार कर रहे हैं। ऐसी ही लापरवाही के चलते मंगलवार सुबह एक बड़ा हादसा होते-होते टल गया।
सुबह 6 बजे का मामला
जानकारी के अनुसार, सुबह करीब 6 बजे एक युवक बाइक से बंद फाटक पार करने की कोशिश कर रहा था। जैसे ही वह ट्रैक पर पहुँचा, उसने देखा कि दिल्ली की तरफ से वंदे भारत ट्रेन तेज रफ्तार में आ रही है। खतरा भांपते ही युवक बाइक छोड़कर कूद गया और अपनी जान बचा ली। लेकिन बाइक ट्रेन के इंजन में फंस गई। ट्रेन चालक ने तुरंत इमरजेंसी ब्रेक लगाए, फिर भी ट्रेन बाइक को लगभग 100 मीटर तक घसीटते हुए ले गई। इससे बाइक पूरी तरह टूट गई।
20 मिनट तक रुकी रही ट्रेन, मचा हड़कंप
हादसे के बाद वंदे भारत ट्रेन गन्नौर स्टेशन पर रुक गई और लगभग 20 मिनट तक वहीं खड़ी रही। इस दौरान यात्रियों में भी घबराहट फैल गई। सूचना मिलने पर जीआरपी (रेलवे पुलिस) और तकनीकी टीम सोनीपत से मौके पर पहुँची। टीम ने काफी मशक्कत के बाद इंजन में फंसी बाइक को बाहर निकाला और तकनीकी खामी ठीक की। इसके बाद ट्रेन को अंबाला की ओर रवाना कर दिया गया।
बाइक सवार फरार
घटना के बाद बाइक सवार युवक मौके से भाग गया। पुलिस ने उसकी क्षतिग्रस्त बाइक को कब्जे में ले लिया है।
स्थानीय लोगों की मांग
इलाके के लोगों का कहना है कि फाटक बंद होने के बावजूद ट्रैक पार करने की घटनाएं लगातार हो रही हैं। उन्होंने प्रशासन से मांग की है कि वहां सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए जाएं ताकि ऐसे हादसे दोबारा न हों।
मेष: दिन शुभ रहेगा...