Site icon Dainik Savera Times

UP: सिर धड़ से कर दिया अलग, न्यूड मिली डेडबॉडी… प्रेमिका उमा की बिलाल ने बेरहमी से की हत्या 

bilal-brutally-murdered-his-girlfriend

bilal-brutally-murdered-his-girlfriend

नेशनल डेस्क: पश्चिमी यूपी के सहारनपुर में 30 वर्षीय उमा की सिर कटी लाश मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। रविवार को पुलिस ने इस सनसनीखेज हत्याकांड का खुलासा किया। जांच में सामने आया कि उमा की हत्या उसके प्रेमी, टैक्सी ड्राइवर बिलाल ने ही की थी। वजह यह थी कि बिलाल उमा से छुटकारा पाकर किसी दूसरी लड़की से निकाह करना चाहता था।

उमा की बेरहमी से हत्या, सिर धड़ से अलग कर दिया 

पुलिस के मुताबिक, 6 दिसंबर की शाम बिलाल उमा को अपनी स्विफ्ट कार में बैठाकर करीब छह घंटे तक अलग-अलग जगह घुमाता रहा। इसके बाद उसने हरियाणा के यमुनानगर स्थित कलेसर नेशनल पार्क के पास जंगल का इलाका चुना। यहां कलेसर जंगल के पास लालढांग की खाई में उसने उमा की बेहद बेरहमी से हत्या कर दी और उसका सिर धड़ से अलग कर दिया। पुलिस ने उमा की न्यूड डेडबॉडी बरामद की थी।

हत्या के बाद बिलाल सीधे यूपी के सहारनपुर स्थित अपने घर पहुंच गया। उसने ऐसे बर्ताव किया जैसे कुछ हुआ ही न हो और दूसरी शादी की तैयारी में जुट गया। पुलिस के लिए सबसे बड़ी चुनौती वह हथियार ढूंढना था, जिससे उमा का सिर काटा गया था। आरोपी को गिरफ्तार करने के बाद उसकी निशानदेही पर पुलिस ने उमा का कटा हुआ सिर भी बरामद कर लिया।

उमा और बिलाल की कहानी

उमा 13 साल के एक बेटे की मां थी। पहले वह अपने पति के साथ बेहट रोड के रमजानपुरा इलाके में रहती थी, बाद में चिलकाना रोड के हलालपुर में रहने लगी। पति से विवाद बढ़ने पर वह गंगोत्री कॉलोनी में अकेली रहने लगी। उसका बेटा पिता के पास ही रहता था। करीब दो साल पहले उमा की मुलाकात टैक्सी ड्राइवर बिलाल से हुई। दोनों लिव-इन रिलेशनशिप में रहने लगे। उमा का पूरा खर्च बिलाल उठाता था। हालांकि, बिलाल के घरवालों को इस रिश्ते की जानकारी नहीं थी।

परिजनों और ग्रामीणों के अनुसार, उमा की जिंदगी शुरू से ही विवादों में रही। 15 साल पहले उसकी शादी तय हुई थी, लेकिन शादी से एक रात पहले वह अपने प्रेमी के साथ घर से भाग गई थी और बाद में उसी से शादी कर ली। डेढ़ साल पहले उसने तलाक ले लिया और अपने बच्चे को भी छोड़ दिया।

पति को दे दिया था तलाक 

उमा के तलाकशुदा पति जॉनी ने बताया कि उनकी शादी 15 साल पहले हुई थी। करीब डेढ़ साल पहले उमा ने यह कहकर तलाक ले लिया कि वह न तो उनके साथ रहना चाहती है और न ही बच्चों के साथ। जॉनी ने यह भी स्वीकार किया कि शादी से एक रात पहले वह उमा को भगाकर ले गया था। तलाक की असली वजह उसे नहीं पता। उमा लकड़ी के कारखाने में काम करती थी और तलाक के समय उसने बेटे को अपने साथ रखने से मना कर दिया था। इस खौफनाक वारदात ने एक बार फिर रिश्तों में भरोसे, धोखे और लालच के खतरनाक अंजाम को सामने ला दिया है।

Exit mobile version