Last Updated: October 19, 2026

Dainik Savera Times Logo

महिला डांसर के साथ अश्लील हरकत करना पड़ा भारी, BJP ने बब्बन सिंह को पार्टी से निकाला

May 15, 2025

महिला डांसर के साथ अश्लील हरकत करना पड़ा भारी, BJP ने बब्बन सिंह को पार्टी से निकाला

नेशनल डेस्क: भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) ने बब्बन सिंह रघुवंशी को पार्टी से निकाल दिया है। बब्बन सिंह बलिया जिले के रसड़ा चीनी मिल सहकारी संघ के चेयरमैन थे। उनका एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ है, जिसमें वह एक किन्नर डांसर के साथ आपत्तिजनक हरकत करते नजर आ रहे हैं।

पार्टी ने इस वीडियो को गंभीरता से लिया और कहा कि इससे बीजेपी की छवि को नुकसान पहुंचा है। प्रदेश महामंत्री गोविंद नारायण शुक्ल ने एक आधिकारिक पत्र जारी कर बताया कि बब्बन सिंह के इस व्यवहार को अनुशासनहीनता माना गया और प्रदेश अध्यक्ष के निर्देश पर उन्हें तुरंत पार्टी से निष्कासित कर दिया गया।

क्या है मामला?
वीडियो में देखा गया कि एक किन्नर बब्बन सिंह के सामने डांस कर रहा है और बब्बन सिंह उसे अपमानजनक तरीके से पेश आ रहे हैं। यह वीडियो सोशल मीडिया पर बहुत तेजी से फैला और लोगों ने इसे लेकर नाराजगी जताई।

बब्बन सिंह ने क्या सफाई दी?
बब्बन सिंह ने अपनी सफाई में कहा कि यह वीडियो 20 दिन पुराना है, जब वह बिहार के दुर्गीपुर गांव में एक शादी समारोह में गए थे। उन्होंने बताया कि यह वीडियो उसी दौरान का है जब वहां किन्नरों का डांस हो रहा था। बब्बन सिंह ने यह भी आरोप लगाया कि बलिया की बीजेपी विधायक केतकी सिंह ने उनके खिलाफ साजिश रची है क्योंकि उनका और परिवहन मंत्री दयाशंकर सिंह के बीच आपसी तालमेल नहीं है।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें