Last Updated: October 19, 2026

Dainik Savera Times Logo

छत्तीसगढ़ में BJP नेता की गुंडागर्दी, बीच सड़क पर किसान को पीटा… पैसे भी वसूले

June 8, 2025

छत्तीसगढ़ में BJP नेता की गुंडागर्दी, बीच सड़क पर किसान को पीटा… पैसे भी वसूले

नेशनल डेस्क : छत्तीसगढ़ के कोरबा में एक चौकाने वाली घटना सामने आई है, जहां बीजेपी की महिला नेता और आदिवासी किसान के बीच सड़क पर मारपीट हुई। यह घटना तब हुई जब बीजेपी नेत्री ज्योति महंत की गाड़ी को सड़क किनारे साइड करने में आदिवासी किसान ने देरी की, जिससे विवाद बढ़ गया। विवाद इतना बढ़ा कि दोनों के बीच हाथापाई हो गई। आइए जानते है इस खबर को विस्तार से…

मारपीट के बाद थाने में भी हुई पिटाई

आपको बता दें कि सड़क पर हुई मारपीट के बाद बीजेपी नेता ने किसान को थाने भी ले जाकर पुलिस के सामने भी पीटा। आरोप है कि इस दौरान किसान से 4 हजार रुपये भी वसूले गए। इस पूरे घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसने स्थानीय लोगों में भारी रोष पैदा कर दिया है।

स्थानीय विधायक ने जताई कड़ी नाराजगी

इस मामले पर कोरबा के स्थानीय विधायक फूल सिंह राठिया ने कड़ी नाराजगी जताई है। उन्होंने जिला पुलिस अधीक्षक को पत्र लिखकर बीजेपी महिला नेता ज्योति महंत के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की मांग की है। विधायक ने कहा कि किसी भी हालत में कानून को अपने हाथ में लेना उचित नहीं है और ऐसे मामलों में पुलिस को पूरी निष्पक्षता से जांच करनी चाहिए।

बीजेपी नेत्री के खिलाफ कार्रवाई की मांग

वायरल वीडियो और शिकायत के बाद मामले की जांच शुरू हो गई है। पुलिस ने भी इस घटना को गंभीरता से लिया है और मामले की जांच कर रही है। स्थानीय प्रशासन से उम्मीद की जा रही है कि वे निष्पक्षता से मामले को सुलझाएंगे और जो भी दोषी होगा उसके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी। यह घटना दर्शाती है कि राजनीतिक सत्ता का गलत इस्तेमाल किस तरह से आम जनता, खासकर कमजोर वर्गों के खिलाफ हो सकता है, और ऐसे मामलों में कड़ी निगरानी और कार्रवाई जरूरी है।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें