कटरा: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज शुक्रवार को जम्मू-कश्मीर दौरे पर पहुंचे। इस दौरान उन्होंने राज्य को 46,000 करोड़ रुपये से अधिक की विकास परियोजनाओं की सौगात दी। उन्होंने चिनाब नदी पर बने दुनिया के सबसे ऊंचे रेलवे ब्रिज का उद्घाटन किया और कटरा से श्रीनगर तक वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।
माता वैष्णोदेवी के आशीर्वाद से आज कश्मीर घाटी रेल नेटवर्क से जुड़ी
पीएम मोदी ने कटरा रेलवे स्टेशन पर एक विशाल जनसभा को संबोधित करते हुए कहा, “आज का दिन भारत की एकता और इच्छाशक्ति का प्रतीक है। माता वैष्णो देवी के आशीर्वाद से अब कश्मीर घाटी भी भारत के रेल नेटवर्क से जुड़ गई है। ‘कश्मीर से कन्याकुमारी’ तक अब रेल की सीधी पहुंच एक हकीकत बन गई है।”
#WATCH | Katra, J&K | PM Narendra Modi says, “… Today the dream of lakhs of people of J&K has been fulfilled. All the good work is indeed left for me only to complete. It is the good fortune of our government that this project gained momentum during our tenure, and we completed… https://t.co/0qjOLxr0D5 pic.twitter.com/cCxz1iCi8v
— ANI (@ANI) June 6, 2025
यह भारत के नए सामर्थ्य का जयघोष: मोदी
उधमपुर-श्रीनगर-बारामुल्ला रेल लाइन परियोजनाएं, ये सिर्फ नाम नहीं हैं, ये जम्मू कश्मीर के नए सामर्थ्य की पहचान हैं। भारत के नए सामर्थ्य का जयघोष है। थोड़ी देर पहले मुझे चिनाब ब्रिज और अंजी ब्रिज का लोकार्पण करने का अवसर मिला है। आज ही दो नई वंदे भारत ट्रेनें जम्मू कश्मीर को मिली है। जम्मू में नए मेडिकल कॉलेज का शिलान्यास हुआ है। 46,000 करोड़ रुपये की ये परियोजनाएं जम्मू और कश्मीर के विकास को नई गति देंगे।

सरकार ने चुनौती को ही चुनौती देने का रास्ता चुना: मोदी
ये हमारी सरकार का सौभाग्य है कि इस प्रोजेक्ट ने हमारे कार्यकाल में गति पकड़ी और हमने इसे पूरा करके दिखाया। रास्ते में आने जाने की मुश्किलें, मौसम की परेशानी, लगातार पहाड़ों से गिरते पत्थर, ये प्रोजेक्ट पूरा करना चुनौतीपूर्ण था, लेकिन हमारी सरकार ने चुनौती को ही चुनौती देने का रास्ता चुना है। प्रधानमंत्री ने कहा, “आज चिनाब और अंजी पुलों पर चलते हुए, मैंने भारत की ऊंची आकांक्षाओं तथा हमारे इंजीनियरों और श्रमिकों के कौशल और साहस को महसूस किया।”
ब्रिज आकर्षक टूरिस्ट डेस्टिनेशन बनेगा
पीएम मोदी ने कहा, चिनाब ब्रिज, दुनिया का सबसे ऊंचा रेलवे आर्च ब्रिज है। ये ब्रिज, एफिल टॉपर से भी उंचा है। अब लोग चिनाब ब्रिज के जरिए कश्मीर देखने तो जाएंगे ही, साथ ही ये ब्रिज भी अपने आप में एक आकर्षक टूरिस्ट डेस्टिनेशन बनेगा।
जो काम अंग्रेज नहीं कर पाए, उसे मोदी सरकार ने पूरा किया- उमर अब्दुल्ला
सीएम उमर अब्दुल्ला ने जनसभा को संबोधित करते हुए कहा, “इस रेल सेवा का सपना कई लोगों ने देखा था। जो काम अंग्रेज नहीं कर पाए, उसे आपने पूरा किया और कश्मीर घाटी अब देश के बाकी हिस्सों से जुड़ गई है। इस मौके पर अगर मैं पूर्व पीएम अटल बिहारी वाजपेयी का जिक्र न करूं और उनका शुक्रिया अदा न करूं तो यह मेरी गलती होगी। मैं 8वीं में पढ़ता था जब इस परियोजना की नींव रखी गई थी। अब मैं 55 साल का हूं और आखिरकार इसका उद्घाटन हो गया है।