झारखंड डेस्क: झारखंड के बोकारो में नक्सलियों और सुरक्षाबलों के बीच भीषण मुठभेड़ चल रही है। बताया जा रहा है कि मुठभेड़ में 5 लाख के इनाम नक्सली लीडर समेत 2 बड़े माओवादी मारे गए हैं। गोमिया इलाके की लुगू पहाड़ और झुमरा पहाड़ पर सुरक्षाबलों ने नक्सलियों को घेर रखा है। दोनों और से भीषण फायरिंग हो रही है। मारे गए दोनों नक्सलियों के शव फोर्स ने बरामद कर लिए हैं। फायरिंग में कोबरा-209 बटालियन का एक जवान भी शहीद हो गया है।
सूत्रों के मुताबिक मुठभेड़ में 5 लाख का इनामी जोनल कमांडर कुंवर मांझी ढेर हो गया है। फोर्स को मौके से कई अत्याधुनिक हथियार भी मिले हैं। कुंवर मांझी गोमिया थाना इलाके के बिरहोर डेरा का रहने वाला था। वह सुरक्षाबलों के खिलाफ कई हिंसक वारदातों में शामिल था। उसकी मौत सुरक्षाबलों के लिए बड़ी कामयाबी मानी जा रही है।
#BREAKING: An encounter is underway between police and Naxals since this morning in Bokaro’s Gomia block, between Lugu Pahad and Jhumra Pahad. The clash broke out during a search operation, with multiple rounds of firing exchanged from both sides. The encounter is ongoing in the… pic.twitter.com/i2P9Lcn360
— IANS (@ians_india) July 16, 2025
जारी रहेगा अभियान- DGP
बताया जा रहा है कि बुधवार अलसुबह लुगु पहाड़ इलाके के घने जंगलों में फोर्स गश्त कर रही थी। कोबरा बटालियन को देखते ही नक्सलियों ने फायरिंग शुरू कर दी। इसका फोर्स ने मुंहतोड़ जवाब दिया। घंटों की गोलीबारी के दौरान एक जवान शहीद हो गया। झारखंड के पुलिस महानिदेशक (DGP) ने मुठभेड़ के संदर्भ में अपडेट जारी किया है। उन्होंने कहा कि एनकाउंटर में एक जवान शहीद हुआ है।
21 अप्रैल को हुई थी भीषण मुठभेड़
नक्सलियों की तलाश जारी है, उनको किसी भी सूरत में नहीं बख्शा जाएगा। नक्सलवाद के खिलाफ अभियान जारी रहेगा। सूबे से नक्सलवाद को पूरी तरह मिटाकर ही दम लेंगे। बता दें कि 21 अप्रैल को भी इसी इलाके में नक्सलियों के साथ सुरक्षाबलों की मुठभेड़ हुई थी।
इस दौरान डेढ़ करोड़ के इनामी नक्सली विवेक दा समेत टॉप लेवल के 8 नक्सली ढेर कर दिए गए थे। इसके बाद नक्सली घटनाओं में कुछ कमी दर्ज की गई थी। गृह मंत्री अमित शाह भी दावा कर चुके हैं कि अगले साल मार्च तक नक्सलियों का खात्मा देश से कर दिया जाएगा।

