Site icon Dainik Savera Times

बीकानेर फायरिंग रेंज में तोप अभ्यास के दौरान फटा बम, 2 सैनिक शहिद एक घायल

राजस्थान :  राजस्थान के बीकानेर जिले स्थित महाजन फील्ड फायरिंग रेंज में एक बड़ी घटना घटी है। यहां तोप एक्सरसाइज के दौरान एक बम फटने से दो जवानों की मौत हो गई है और एक जवान घायल हो गया है। यह हादसा महाजन फील्ड रेंज के नॉर्थ कैंप के चार्ली सेंटर पर हुआ। जानकारी के अनुसार, तोप एक्सरसाइज के दौरान बम फटने के कारण दो जवानों की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं, एक जवान घायल हो गया, जिसे तुरंत इलाज के लिए सूरतगढ़ स्थित सैनिक अस्पताल में भर्ती किया गया है। घायल जवान का इलाज चल रहा है, और उसकी हालत स्थिर बताई जा रही है।

प्रारंभिक जांच जारी

बता दें कि घटना के बाद अधिकारियों ने घटनास्थल का दौरा किया और प्रारंभिक जांच शुरू कर दी है। यह जांच की जा रही है कि बम फटने की वजह क्या थी और यह हादसा किस प्रकार हुआ। हादसे की पूरी जानकारी मिलने के बाद उचित कार्रवाई की जाएगी। यह हादसा सैनिकों के लिए बेहद दुखद है, क्योंकि महाजन फायरिंग रेंज में ऐसे अभ्यास सामान्य रूप से सुरक्षा उपायों के साथ किए जाते हैं। इस प्रकार के हादसे सुरक्षा व्यवस्था की समीक्षा की आवश्यकता को भी उजागर करते हैं।

Exit mobile version