Last Updated: September 27, 2026

Dainik Savera Times Logo

Jaipur-Mumbai Indigo Flight को बम से उड़ाने की धमकी, मची अफरातफरी… हुई Emergency लैंडिंग

April 8, 2025

Jaipur-Mumbai Indigo Flight को बम से उड़ाने की धमकी, मची अफरातफरी… हुई Emergency लैंडिंग

नेशनल डेस्क : देश में एयरलाइंस को झुठी धमकी देने का मामला बंद नहीं हो रहा है। बता दें कि सोमवार रात जयपुर से मुंबई आ रही इंडिगो एयरलाइंस की फ्लाइट में एक धमकी भरा नोट मिलने से मुंबई एयरपोर्ट पर अचानक अफरातफरी मच गई। एहतियात के तौर पर मुंबई एयरपोर्ट पर रात 8:43 बजे पूर्ण इमरजेंसी घोषित की गई और फ्लाइट को सुरक्षित लैंड कराया गया। फ्लाइट को 8:50 बजे सुरक्षित रूप से लैंड किया गया और सुरक्षा प्रोटोकॉल के तहत उसे रिमोट बे में पार्क किया गया। आइए जानते है इस खबर को विस्तार से…

धमकी भरा नोट मिलने की जानकारी

हालांकि, पुलिस सूत्रों के अनुसार, फ्लाइट की लैंडिंग के बाद जब सभी यात्री उतर चुके थे, तो एक एयरलाइंस स्टाफ सदस्य ने बाथरूम की जांच की। वहां उसे एक चिट्ठी मिली, जिसमें धमकी दी गई थी। इस पर उसने तुरंत संबंधित विभाग को सूचित किया। SOP (Standard Operating Procedure) के तहत, एयरपोर्ट अथॉरिटी, अन्य सुरक्षा एजेंसियां और स्थानीय पुलिस को सूचित किया गया। पुलिस ने बताया कि फ्लाइट की पूरी जांच की गई, लेकिन कुछ भी संदिग्ध नहीं मिला। अब पुलिस यह पता लगाने की कोशिश कर रही है कि धमकी भरी चिट्ठी बाथरूम में किसने रखी और क्यों।

एयरपोर्ट संचालन पर असर नहीं

वहीं इस घटना के बाद सीएसएमआईए (छत्रपति शिवाजी महाराज अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट) ने एक बयान जारी कर कहा, “जयपुर से मुंबई जा रहे एक विमान में धमकी भरा नोट मिला। एहतियात के तौर पर रात 8:43 बजे मुंबई एयरपोर्ट पर पूर्ण आपातकाल घोषित कर दिया गया। विमान 8:50 बजे सुरक्षित रूप से उतरा। एयरपोर्ट संचालन पर कोई असर नहीं पड़ा।”

दूसरी इंडिगो फ्लाइट की आपात लैंडिंग

आपको बता दें कि इससे पहले, मुंबई से वाराणसी जा रही एक इंडिगो फ्लाइट को छत्रपति संभाजीनगर एयरपोर्ट पर आपात लैंडिंग करनी पड़ी। फ्लाइट में सवार 89 वर्षीय सुशीला देवी, जो उत्तर प्रदेश के मिर्जापुर की रहने वाली थीं, की उड़ान के दौरान तबीयत खराब हो गई। क्रू मेंबर्स ने उन्हें मदद देने की कोशिश की और विमान को नजदीकी एयरपोर्ट की ओर मोड़ा गया। लेकिन, मेडिकल सहायता मिलने से पहले ही उनकी हालत गंभीर हो गई और उनका निधन हो गया।

इस घटनाओं ने एयरलाइन सुरक्षा और आपात स्थिति की गंभीरता को फिर से उजागर किया। जबकि पहले मामले में धमकी भरे नोट से सुरक्षा के लिहाज से जरूरी कदम उठाए गए, दूसरे मामले में यात्री के स्वास्थ्य कारणों से विमान को आपात लैंडिंग करनी पड़ी। दोनों ही मामलों में एयरपोर्ट संचालन प्रभावित नहीं हुआ, लेकिन ये घटनाएं विमान यात्रा के दौरान सुरक्षा और स्वास्थ्य व्यवस्थाओं की अहमियत को और अधिक स्पष्ट करती हैं।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें