Last Updated: October 19, 2026

Dainik Savera Times Logo

गुरुग्राम और नोएडा में Ambience Mall को बम से उड़ाने की धमकी से मचा हड़कंप, पुलिस और बम निरोधक दस्ते मौके पर पहुंचे

August 17, 2024

गुरुग्राम और नोएडा में Ambience Mall को बम से उड़ाने की धमकी से मचा हड़कंप, पुलिस और बम निरोधक दस्ते मौके पर पहुंचे

गुरुग्राम/नोएडा: हरियाणा के गुरुग्राम के एम्बियंस मॉल और उत्तर प्रदेश के नोएडा में  स्थित  एम्बियंस मॉल को बम से उड़ाने की धमकी मिलने के बाद दोनों स्थानों पर हड़कंप मच गया।  दोनों जगहों पर बम की सूचना मिलते ही मौके पर जहां प्रशासन के अधिकारी पहुंच गए वहीं पर पुलिस के साथ-साथ बम निरोधक दस्ते और फायर ब्रिगेड की गाड़ियां मौके पर पहुंच गए हैं।

गुरुग्राम पुलिस ने मौके पर पहुंचते ही पहले तुरंत मॉल को खाली करवाया। इसके बाद बम निरोधक दस्ते ने मॉल के भीतर मैटल डिटेक्टर और डॉग स्क्वाड के साथ चप्पे-चप्पे की तलाशी लेने का अभियान छेड़ दिया है। मॉल में बम की अफवाह के बाद मॉल की कुछ दूरी पर लोगों का जमावड़ा भी लग गया है। वहीं नोएडा में भी उत्तर प्रदेश की पुलिस बम की सूचना मिलते एकदम से हरकत में आ गई और मॉल को अपने घेरे में ले लिया है।

एम्बियंस मॉल के बाहर जुटी भीड़

बता दें कि एम्बियंस माल को उड़ाने की सूचना मेल के माध्यम से प्राप्त हुई थी। पुलिस का साइबर सेल इसकी भी जांच में जुट गया है कि यह मेल कहां से आई थी और किसने भेजी और इसके पीछे उसकी मंशा क्या थी। यह भी बता दें कि बम से मॉल को उड़ाने की धमकी नोएडा एम्बियंस मॉल को भी मिली थी। पुलिस फिलहाल सारे मामले की जांच में जुट गई है।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें