Last Updated: September 21, 2026

Dainik Savera Times Logo

British fighter jet: ठीक न हुआ तो क्या टुकड़ों में वापस जाएगा ब्रिटिश फाइटर जेट, हैंगर में छुपाकर रिपेयर का काम जारी

July 8, 2025

British fighter jet: ठीक न हुआ तो क्या टुकड़ों में वापस जाएगा ब्रिटिश फाइटर जेट, हैंगर में छुपाकर रिपेयर का काम जारी

नेशनल डेस्क: तिरुवनंतपुरम अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर 14 जून से खड़ा ब्रिटिश फाइटर जेट F-35बी अब एक खास हैंगर में रखा गया है। अमेरिका और ब्रिटेन के इंजीनियर इस जेट की खराबी ठीक करने में लगे हुए हैं। रविवार को ब्रिटेन और अमेरिका से विशेषज्ञ टीम केरल आई है, जो इस जेट की मरम्मत कर रही है।

हैंगर के अंदर शिफ्ट किया गया फाइटर जेट

इंजीनियरों ने इस फाइटर जेट को टर्मिनल के एक हैंगर के अंदर शिफ्ट कर दिया है। सुरक्षा के लिए पूरे हैंगर को पर्दों से ढक दिया गया है ताकि कैमरे और लोगों की नजर से जेट छिपा रहे। इसके अलावा, मरम्मत के काम के लिए यह जगह ठंडी और आरामदायक हो, इसलिए पूरे इलाके को एयर कंडीशन्ड भी कर दिया गया है।

जानें क्या है प्लान बी

अगर ये टीम जेट की समस्या ठीक नहीं कर पाती है, तो एक “प्लान बी” के तहत इस जेट को तोड़कर एक बड़े कार्गो विमान के जरिए ब्रिटेन वापस भेजने की तैयारी की जा रही है। इसके लिए C-17 ग्लोबमास्टर ट्रांसपोर्ट विमान का इस्तेमाल हो सकता है।

F-35बी जेट की खासियतें?

F-35बी जेट बहुत उन्नत तकनीक वाला लड़ाकू विमान है, जिसमें स्टील्थ (रडार से छिपने वाली) क्षमता, एन्क्रिप्टेड सॉफ्टवेयर, सेंसर, कृत्रिम बुद्धिमत्ता (AI) और डेटा फ्यूजन जैसी खासियतें हैं। यह जेट परमाणु हथियार भी ले जा सकता है। ऐसे विमान की तकनीकी सुरक्षा और मरम्मत बेहद महत्वपूर्ण होती है, इसलिए इस पर ध्यान दिया जा रहा है।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें