Last Updated: October 24, 2026

Dainik Savera Times Logo

ब्रिटेन के पूर्व PM ऋषि सुनक और उनकी पत्नी पहुंचे आगरा, करेंगे ताज महल का दीदार

February 15, 2025

ब्रिटेन के पूर्व PM ऋषि सुनक और उनकी पत्नी पहुंचे आगरा, करेंगे ताज महल का दीदार

नेशनल डेस्क : ब्रिटेन के पूर्व प्रधानमंत्री ऋषि सुनक और उनकी पत्नी अक्षता नारायण मूर्ति शनिवार को आगरा पहुंचे हैं। यह दौरा दो दिवसीय है, और इस दौरान वे कई प्रमुख स्थलों का दौरा करेंगे, जिसमें ताजमहल भी शामिल है। उनका आगरा दौरा शनिवार सुबह 10 बजे से शुरू हुआ, जब वे विशेष विमान से दिल्ली से आगरा के खेरिया सिविल एयरपोर्ट पहुंचे। आइए जानते है इस खबर को विस्तार से…

 ये है उनके दौरे का शेड्यूल

आपको बता दें कि आगरा दौरे के दौरान, ऋषि सुनक और उनकी पत्नी अक्षता नारायण मूर्ति के साथ उनका डेलीगेशन भी मौजूद रहेगा। जिला प्रशासन द्वारा जारी कार्यक्रम के मुताबिक, शनिवार: पूर्व प्रधानमंत्री ऋषि सुनक, उनकी पत्नी और डेलीगेशन विशेष विमान से खेरिया सिविल एयरपोर्ट पहुंचे। एयरपोर्ट से वे शिल्पग्राम के पास स्थित होटल ओबरॉय जाएंगे, जहां वे रात्रि विश्राम करेंगे। वहीं रविवार की सुबह ऋषि सुनक और उनकी पत्नी अक्षता नारायण मूर्ति ताजमहल का दीदार करेंगे। इसके बाद, वे आगरा के अन्य प्रमुख स्मारकों का भी दौरा करेंगे। इन स्मारकों की सूची बाद में जारी की जाएगी। रविवार की रात भी वे होटल में रुकेंगे। सोमवार, 17 फरवरी सुबह 9 बजे, वे खेरिया एयरपोर्ट से दिल्ली के लिए रवाना हो जाएंगे।

भारत और भारतीय संस्कृति से गहरा लगाव

ऋषि सुनक और उनकी पत्नी अक्षता नारायण मूर्ति दोनों भारतीय संस्कृति और भारत से गहरा लगाव रखते हैं। उनकी पत्नी अक्षता नारायण मूर्ति, इन्फोसिस के फाउंडर एनआर नारायण मूर्ति और प्रसिद्ध समाजसेवी सुधा मूर्ति की बेटी हैं। अक्षता खुद एक प्रसिद्ध फैशन डिज़ाइनर हैं। ऋषि सुनक और उनकी पत्नी कई बार ताजमहल को देखने की इच्छा जता चुके थे, और अब यह मौका आया है जब वे इस ऐतिहासिक स्थल का दीदार करने आगरा पहुंचे हैं। उनके इस दौरे को लेकर आगरा और भारतीय संस्कृति के प्रति उनकी प्रेम और सम्मान को दर्शाता है।

ब्रिटेन के पूर्व पीएम ऋषि सुनक और उनकी पत्नी का आगरा दौरा एक ऐतिहासिक और सांस्कृतिक यात्रा है, जिसमें वे भारतीय धरोहर के प्रमुख प्रतीक ताजमहल का दर्शन करेंगे। इस यात्रा से दोनों के भारत से गहरे संबंधों का भी संकेत मिलता है।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें