Last Updated: September 23, 2026

Dainik Savera Times Logo

BSF जवान के बारे में पूछा तो अंधभक्तों ने मुझे गालियां… पूर्णम कुमार के लौटने पर बोली नेहा सिंह राठौर

May 15, 2025

BSF जवान के बारे में पूछा तो अंधभक्तों ने मुझे गालियां… पूर्णम कुमार के लौटने पर बोली नेहा सिंह राठौर

नेशनल डेस्क : भोजपुरी सिंगर नेहा सिंह राठौर हमेशा अपनी बेबाक राय और सोशल मीडिया पोस्ट्स के कारण चर्चा में रहती हैं। वे हर मुद्दे पर अपनी राय साझा करने से नहीं हिचकिचाती हैं, चाहे वह राजनीतिक विषय हो या समाज से जुड़ा कोई अन्य मामला। हाल ही में उन्होंने सीजफायर को लेकर चौकीदार कायर बा नामक गाना गाया था, जो बेहद विवादित हुआ था। इस गाने में उन्होंने सरकार और सीजफायर नीति पर तीखा कटाक्ष किया था, और अब एक बार फिर वह सोशल मीडिया पर छाई हुई हैं। आइए जानते है इस खबर को विस्तार से…

 मैंने पूर्णम जी के बारे में सरकार से सवाल पूछा तो…

आपको बता दें कि इस बार नेहा ने पाकिस्तान से लौटे BSF जवान पूर्णम कुमार शॉ के संदर्भ में बयान दिया है, जो 14 मई को ही में पाकिस्तानी रेंजर्स द्वारा भारत को सौंपे गए थे। पूर्णम कुमार शॉ गलती से इंटरनेशनल बॉर्डर पार कर पाकिस्तान पहुंच गए थे और 20 दिन बाद उन्हें भारत वापस लाया गया। इस पर नेहा सिंह राठौर ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट शेयर किया, जिसमें उन्होंने जवान की वापसी पर खुशी जताते हुए सरकार से सवाल पूछे। नेहा ने लिखा… “हमारे BSF के जवान पूर्णम कुमार भारत वापस आ गए हैं। बीते तीन हफ्तों से ये पाकिस्तान की कस्टडी में थे। देश को बधाई। जब मैंने पूर्णम साहू जी के बारे में सरकार से सवाल पूछा तो अंधभक्तों ने मुझे गालियां दीं…खैर..! सरकार से सवाल पूछना इसीलिए जरूरी होता है।”

नेहा के पोस्ट पर लोगों की प्रतिक्रियाएं

नेहा का यह पोस्ट सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो गया है। उनके पोस्ट पर कई लोग ट्रोल कर रहे हैं और कुछ लोग उनकी आलोचना भी कर रहे हैं। हालांकि, उनकी बातों को लेकर लोगों में एक प्रकार की विभाजन की स्थिति भी देखने को मिल रही है, कुछ लोग उन्हें सही मानते हैं तो कुछ उन्हें गलत ठहरा रहे हैं।

नेहा सिंह राठौर का वायरल गाना

नेहा का गाना “चौकीदार कायर बा” पहले भी काफी चर्चा में रहा था, जिसमें उन्होंने सीजफायर को लेकर तीखा कटाक्ष किया था। यह गाना खासकर उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2022 के दौरान वायरल हुआ था, जिससे नेहा को पहचान मिली थी। इस गाने में उन्होंने सरकार और जवानों की नीतियों पर सवाल उठाए थे। यह गाना विवादों के साथ लोकप्रिय हुआ और सोशल मीडिया पर खूब सुर्खियां बटोरीं।

नेहा सिंह राठौर की बढ़ती पॉपुलैरिटी

नेहा का गाना “यूपी में का बा” 2022 में गाया गया था, जो यूपी विधानसभा चुनावों के दौरान वायरल हुआ था। इसके बाद उन्होंने खुद को एक मजबूत सिंगर और सोशल एक्टिविस्ट के रूप में स्थापित किया है, जो हर मुद्दे पर बेबाक राय देती हैं। वह राजनीतिक और सामाजिक मुद्दों पर अपनी खुलकर राय साझा करती हैं, चाहे फिर वह सरकार की नीतियों से संबंधित हो या किसी अन्य संवेदनशील विषय से।

नेहा सिंह राठौर एक ऐसा नाम बन चुकी हैं जो हमेशा अपनी बेबाक राय और गानों के कारण चर्चा में रहती हैं। चाहे वह सरकार पर कटाक्ष हो या सैनिकों के प्रति उनकी भावनाएं, वह हमेशा समाज और राजनीति में हो रही घटनाओं पर खुलकर बोलती हैं। उनके गाने और पोस्ट्स पर अक्सर बवाल होता है, लेकिन यह भी सच है कि उनका सोशल मीडिया पर बड़ा फॉलोविंग है।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें