Last Updated: September 22, 2026

Dainik Savera Times Logo

बिना SIM के उठाए हाईस्पीड इंटरनेट का मजा, BSNL ने लॉन्च की Q-5G FWA सर्विस

June 19, 2025

बिना SIM के उठाए हाईस्पीड इंटरनेट का मजा, BSNL ने लॉन्च की Q-5G FWA सर्विस

नई दिल्ली: भारत संचार निगम लिमिटेड (BSNL) ने अपनी 5G सर्विस का नाम “Q-5G” रखने का ऐलान किया है। कंपनी ने सोशल मीडिया पर इस नाम का खुलासा किया और बताया कि “Q-5G” का मतलब है “Quantum 5G”, जो पावर, स्पीड और BSNL के 5G नेटवर्क के भविष्य को दर्शाता है।

लगभग एक हफ्ते पहले BSNL ने कंज्यूमर्स से अपनी 5G सर्विस के लिए नाम सुझाने को कहा था। अब कंपनी ने “Q-5G” नाम के साथ अपनी 5G फिक्स्ड वायरलेस एक्सेस (FWA) सर्विस को चुनिंदा सर्किल में लॉन्च कर दिया है। इस सर्विस के तहत यूजर्स को हाई-स्पीड नेटवर्क स्पीड और सिम-लेस ऑपरेशन का अनुभव मिलेगा। इस सर्विस के जरिए यूजर्स को हाईस्पीड 5G इंटरनेट एक्सेस मिलेगा।

किसके लिए है यह सर्विस?

“Quantum 5G FWA” सर्विस को सबसे पहले बिजनेस और एंटरप्राइजेज के लिए लॉन्च किया गया है। फिलहाल, यह सेवा आम उपभोक्ताओं के लिए उपलब्ध नहीं है। BSNL का दावा है कि यह पहली 5G FWA सर्विस है जो बिना किसी तार या सिम के काम करती है, और इसे पूरी तरह देसी टेक्नोलॉजी से उपलब्ध कराया जाएगा।

सर्विस की कीमत और सुविधाएं

BSNL ने बताया कि “Quantum 5G FWA” सर्विस केवल हाईस्पीड डेटा ऑफर करेगी, इसमें वॉयस कॉलिंग की सुविधा नहीं होगी। इस सर्विस की कीमत 999 रुपये प्रति माह से शुरू होती है। इसके अलावा, BSNL ने अपनी 4G सर्विस को एक लाख नए टावरों के माध्यम से बेहतर किया है, और इसके साथ ही 5G सर्विस को भी बढ़ावा देने की तैयारी चल रही है।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें