Last Updated: September 24, 2026

Dainik Savera Times Logo

सांड की अजीबोगरीब हरकत, स्कूटी को लेकर सड़क पर दौड़ने लगा… घटना CCTV में कैद

May 3, 2025

सांड की अजीबोगरीब हरकत, स्कूटी को लेकर सड़क पर दौड़ने लगा… घटना CCTV में कैद

नेशनल डेसक: उत्तराखंड के ऋषिकेश में एक अजीबोगरीब घटना सामने आई, जिसे देख लोग हैरान रह गए। यहां एक सांड ने गली में खड़ी स्कूटी को अपने सींगों से उठाया और उसे खींचते हुए सड़क पर दौड़ने लगा। यह अनोखा दृश्य इलाके में लगे CCTV कैमरे में कैद हो गया।

वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि सांड अचानक एक पार्क की हुई स्कूटी को उठाता है और उसके साथ दौड़ने लगता है। ऐसा लगता है कि सांड के सींग स्कूटी के फ्रंट में फंस गए हैं, जिसके बाद वह तेज़ी से सड़क पर दौड़ता हुआ दिखाई देता है। इस विचित्र घटना को देख कर सभी हैरान रह गए।


वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल
घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। लोग इस पर मजेदार कमेंट्स कर रहे हैं। कुछ लोग इसे देखकर हंसी रोक नहीं पा रहे हैं, तो वहीं कुछ लोग इसे बेहद अजीब मान रहे हैं। स्थानीय लोगों ने प्रशासन से सड़कों पर घूमते मवेशियों पर नियंत्रण की मांग की है।

वीडियो में साफ दिख रहा है कि सांड स्कूटी को खींचते हुए सड़क पर दौड़ता है। इसके टायर फ्री होते हैं और सांड के पीछे के पैर से वह तेज़ी से भागता है। थोड़ी देर बाद, स्कूटी एक रेलिंग से टकराकर गिर जाती है और सांड किनारे हो जाता है। इस घटना के बाद, स्थानीय लोग प्रशासन से सड़कों पर घूमते मवेशियों को नियंत्रित करने की मांग कर रहे हैं, ताकि इस तरह की अजीब घटनाओं से बचा जा सके।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें