हरियाणा डेस्क. हरियाणा पावर यूटिलिटीज (HPUs) ने असिस्टेंट इंजीनियर के 284 पदों पर भर्ती निकाली है। इच्छुक उम्मीदवार ऑफिशियल वेबसाइट (hvpn.org.in, hpgcl.org.in, uhbvn.org.in या dhbvn.org.in) पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।
ये भी पढ़ें: रूसी राष्ट्रपति पुतिन दिसंबर में कर सकते हैं भारत का दौरा, कई अहम मुद्दों पर होगी चर्चा
पदों का विवरण
असिस्टेंट इंजीनियर (इलेक्ट्रिकल) – 211 पद
असिस्टेंट इंजीनियर (मैकेनिकल) – 55 पद
असिस्टेंट इंजीनियर (सिविल) – 19 पद
योग्यता
उम्मीदवार के पास संबंधित शाखा में BE/B.Tech की डिग्री होनी चाहिए। साथ ही GATE स्कोर (2022 से 2025) होना जरूरी है। अंतिम वर्ष के छात्र भी आवेदन कर सकते हैं, लेकिन डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन से पहले डिग्री जमा करनी होगी।
ये भी पढ़ें: इजरायल की चेतावनी से गाजा में मचा हड़कंप, कहा- शहर खाली करो वरना माना जाएगा आतंकवादी
आयु सीमा
न्यूनतम आयु: 20 वर्ष
अधिकतम आयु: 42 वर्ष
आरक्षित वर्ग को नियमों के अनुसार छूट मिलेगी।
सैलरी
चयन होने पर उम्मीदवारों को ₹53,100 से ₹1,67,800 प्रति माह वेतन मिलेगा। इसमें अन्य भत्ते भी शामिल होंगे।
चयन प्रक्रिया
GATE स्कोर के आधार पर शॉर्टलिस्टिंग
डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन
मेडिकल टेस्ट
इसमें कोई लिखित परीक्षा नहीं होगी।
आवेदन शुल्क
जनरल और अन्य राज्य के पुरुष उम्मीदवार – ₹590
हरियाणा की महिलाएं, SC/BC-A/BC-B/EWS/ESM (पुरुष) – ₹148
हरियाणा के PwD उम्मीदवार – कोई शुल्क नहीं
कैसे करें आवेदन ?
1. ऑफिशियल वेबसाइट पर नया रजिस्ट्रेशन करें।
2. लॉगिन करके आवेदन फॉर्म भरें।
3. आधार कार्ड/पैन कार्ड और पासपोर्ट साइज फोटो अपलोड करें।
4. शुल्क का भुगतान करके फॉर्म सबमिट करें।
5. अंत में आवेदन फॉर्म का प्रिंटआउट निकालकर सुरक्षित रखें।

