Site icon Dainik Savera Times

10वीं पास युवाओं के लिए खुशखबरी, हरियाणा रोडवेज में निकली बंपर भर्ती

हरियाणा डेस्क. 10वीं पास युवाओं के लिए खुशखबरी सामने आई है। हरियाणा रोडवेज भिवानी के महाप्रबंधक ने विभिन्न अपरेंटिस पदों के लिए भिवानी रोडवेज रिक्ति ऑनलाइन आवेदन पत्र जारी कर दिया है। इच्छुक उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट www.apprenticeshipindia.gov.in के माध्यम से आवेदन कर सकते हैं।

ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया

ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया 24 सितंबर से शुरू हो चुकी है और यह 25 सितंबर यानि आज तक ही चलेगी। ऑनलाइन आवेदन के बाद आवेदकों को अपना आवेदन प्रिंट आउट लेकर सभी आवश्यक दस्तावेजों सहित 26 सितंबर 2025 को महाप्रबंधक कार्यालय भिवानी में जमा करना होगा। दस्तावेज सत्यापन की प्रक्रिया 29 सितंबर को होगी। इस भर्ती अभियान के अंतर्गत कुल 40 पदों पर अप्रेंटिस लिए जाएंगे, जिनमें मैकेनिक मोटर वाहन, डीजल मैकेनिक, फिटर, इलेक्ट्रीशियन, वेल्डर, पेंटर, टर्नर आदि ट्रेड शामिल हैं।

योग्यता
इन पदों पर आवेदन करने के लिए संबंधित ट्रेड में ITI पास होना अनिवार्य है। भर्ती प्रक्रिया में कोई भी आवेदन शुल्क नहीं लिया जाएगा। उम्मीदवारों का चयन दस्तावेज सत्यापन और मेरिट सूची के आधार पर किया जाएगा। भर्ती के लिए न्यूनतम आयु 14 वर्ष निर्धारित की गई है।

कुल पद

मैकेनिक मोटर वाहन- 5

डीज़ल मैकेनिक- 5

फिटर- 12

इलेक्ट्रीशियन- 9

वेल्डर- 3

शीट मेटल वर्कर- 2

कारपेंटर- 2

पेंटर- 1

टर्नर- 1

 

 

Exit mobile version